,

बंजारा समाज की बेटी मोनालिसा का बॉलीवुड में धमाकाः द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म में आर्मी मैन की बेटी का किरदार निभाएंगी, फरवरी से शूटिंग शुरू

Banjara community's daughter Monalisa's blast in Bollywood: She will play the role of an army man's daughter in the film The Diary of Manipur, shooting starts from February.

महेश्वर की बंजारा बेटी मोनालिसा भोंसले के लिए खुशखबरी है। प्रयागराज महाकुंभ से सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मुख्य भूमिका मिली है। फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा ने आज मोनालिसा के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की और फिल्म का एग्रीमेंट साइन करवाया।

नर्मदा तट के किला घाट पर माला-मोती बेचकर परिवार का पेट पालने वाली मोनालिसा अब बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। फिल्म में वह एक आर्मी अधिकारी की बेटी का किरदार निभाएंगी, जो अपने पिता के लिए संघर्ष करती है। निर्देशक सनोज मिश्रा, जिन्होंने कई पुरस्कार विजेता फिल्में बनाई हैं, ने बताया कि फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू होगी। मोनालिसा की शूटिंग मार्च-अप्रैल में होगी और फिल्म अक्टूबर तक पूरी होने की उम्मीद है।

निर्देशक ने मोनालिसा से कड़ी मेहनत की अपेक्षा जताई है। मोनालिसा के लिए यह एक बड़ा अवसर है, जो उनकी जिंदगी को नई दिशा दे सकता है। महेश्वर की इस बेटी ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी जाति, धर्म या आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होती। अब देखना यह है कि मोनालिसा इस अवसर का कितना बेहतर उपयोग करती हैं और फिल्म उद्योग में अपनी एक अलग पहचान बना पाती हैं।

Ye Bhi Pade – ममता कुलकर्णी की पदवी गई, किन्नर अखाड़े से भी आउट, जानिए ऐसा क्यों हुआ?

16 साल तक राज करने वाले मामाजी के गांव में आज भी नहीं है अच्छी सड़क, विधायक ने लगाई गुहार!