,

Banda : प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 100 दिनों की कार्य योजना का शंखनाद

Banda

Report: LK Tiwari

जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया
Banda प्रियंका गांधी के जन्मदिन को कांग्रेस ने “संकल्प दिवस” के रूप में मनाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर इस अवसर को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस हाईकमान के निर्देशों के अनुसार अगले 100 दिनों में जनसरोकार से जुड़े कार्यों को धरातल पर लागू करने की रणनीति तय की गई।

भाजपा की कार्यशैली को उजागर करने की रणनीति
Banda कार्यक्रम में यह निर्णय लिया गया कि “संविधान संवाद पंचायत” के माध्यम से भाजपा की सरकार की कार्यशैली और विफलताओं को आम जनता के सामने लाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश भर में 30 महापंचायतों का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों तक पार्टी की नीतियों और भाजपा की कमियों की जानकारी पहुंचाई जा सके।

मनरेगा योजना और अन्य मुद्दों पर कांग्रेस का आरोप
Banda पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना का स्वरूप बदलकर मजदूरों के हितों के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से भाजपा की नफरत के चलते मनरेगा का नाम बदलकर “श्रीराम योजना” कर दिया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read this: Dewas 12 January :मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: अवैध संबंध बने हत्या की वजह

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…

Raipur Mall Parking: अब अंबुजा मॉल में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज

Raipur Mall Parking को लेकर रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने…

Chhattisgarh Youth Innovation: रायपुर में यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव

Chhattisgarh Youth Innovation को बढ़ावा देने की दिशा में राजधानी रायपुर में…

BPSC TRE-4 में 932 पद और बढ़े, अब 33,320 शिक्षकों की होगी भर्ती

BY: Yoganand Shrivastva BPSC TRE-4 बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 की तैयारी कर…

Mandsaur Temple Dispute: गोपालकृष्ण मंदिर के रास्ते को लेकर विवाद

Mandsaur Temple Dispute का मामला सुजानपुरा और पिपल्दा क्षेत्र में सामने आया…

Bank Account Fraud: सरकारी योजना का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते

Bank Account Fraud का एक मामला मध्य प्रदेश के मुरैना में सामने…