Report By: Laxmi Kant Tiwari
Banda: बांदा जिले के थाना चिल्ला क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा ग्राम दोहतरा के पास मेन रोड पर गुरुवार (18 दिसंबर) को हुआ।
दो मोटरसाइकिल की टक्कर
जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक संख्या UP 79 AT 5995 की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दो लोगों की मौत
हादसे में मृतकों की पहचान सरवर (25 वर्ष) पुत्र इसरार अहमद और इशरत खान (30 वर्ष) पुत्र फारूक के रूप में हुई है। दोनों मृतक ग्राम ललौली, थाना ललौली, जनपद फतेहपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, हादसे में प्रमोद कुमार पुत्र जयकरण वर्मा, निवासी ग्राम दिघवाट, थाना चिल्ला, जनपद बांदा गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस कर रही कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भिजवाया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





