बलरामपुर ब्रेकिंग: सेमर सोत में पलटी गिट्टी लोड हाइवा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Balrampur Breaking: Ballast loaded Hiva overturned in Semar Sot

रिपोर्ट- सुनील कुमार ठाकुर

बलरामपुर जिले के सेमर सोत के बठोर मोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। गिट्टी से लदी एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

चालक और परिचालक को गंभीर चोटें

हादसे के दौरान हाइवा के चालक और परिचालक दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया।

दो घंटे तक लगा लंबा जाम

हाइवा पलटने के कारण सड़क के दोनों ओर करीब दो घंटे तक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। आने-जाने वाले वाहनों की कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यातायात पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद हाइवा को हटाकर सड़क को धीरे-धीरे खाली कराया गया और यातायात सामान्य स्थिति में लौट सका।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और