बहराइच की बेटी सविता वर्मा फ़िलीपींस में मिसेज़ यूनिवर्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बहराइच की बेटी सविता वर्मा करेगी भारत का प्रतिनिधित्व, मिसेज़ यूनिवर्स 2025 में कदम रखेंगी फ़िलीपींस

रिपोर्टर: शबीहुल हसनैन, EDIT BY : MOHIT JAIN

बहराइच के छोटे से जिले से निकलकर सविता वर्मा ने मिसेज़ यूनिवर्स 2025 की राह पकड़ी है। एक अक्टूबर से फ़िलीपींस में होने वाली इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सविता वर्मा पेशे से शिक्षक और योगा ट्रेनर हैं। उनके इस उपलब्धि पर बहराइच वासियों ने उन्हें तिलक लगाकर और ढेरों शुभकामनाओं के साथ फ़िलीपींस के लिए रवाना किया।

पहले भी जीत चुकी हैं कई ख़िताब

सविता ने इससे पहले मिसेज़ उत्तर प्रदेश और मिसेज़ इंडिया के विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई ख़िताब जीतकर अपनी पहचान बनाई है। उनकी यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष और मेहनत का परिणाम है, बल्कि बहराइच जैसे पिछड़े जिले की महिलाओं के लिए भी प्रेरणा है।

बहराइच की उम्मीदें और समर्थन

स्थानीय लोग सविता के इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाने को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि सविता का यह सफर युवाओं और महिलाओं को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगा।

सविता वर्मा का यह सफर सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे बहराइच जिले का गौरव है।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय