Badamalhara news: बकस्वाहा में स्टोन क्रेशरों की धूल बनी सड़क हादसों की वजह भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवां

Badamalhara news: के बकस्वाहा–दमोह मार्ग पर जुझारपुरा गांव के समीप संचालित करीब एक दर्जन स्टोन क्रेशरों से उड़ने वाली धूल अब आमजन के लिए जानलेवा साबित हो रही है। सड़क पर लगातार उड़ती धूल के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। हालात ऐसे हैं कि बाइक सवारों और वाहन चालकों को आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। ठंड के मौसम में धुंध के साथ धूल मिल जाने से स्थिति और भी भयावह हो जाती है इसी गंभीर समस्या को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप खरे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसीलदार भरत पांडे को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में बलभद्र राय, राव साहब परमार, महेंद्र नापित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे ग्रामीणों ने ज्ञापन में मांग की है कि स्टोन क्रेशरों की विधिवत जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से शाम 5 बजे से सुबह 7 बजे तक क्रेशरों का संचालन बंद रखा जाए। इसके अलावा नियमित रूप से सड़क पर पानी का छिड़काव कराए जाने की मांग की गई है, ताकि धूल पर नियंत्रण हो सके और राहगीरों की यात्रा सुरक्षित बन सके ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे इसी मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल में उपचाररत है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा स्टोन क्रेशरों से उड़ रही धूल के कारण हुआ ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र