बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा 42 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Baba Khatu Shyam Seva Samiti organised a mass marriage of 42 girls.

फिरोजाबाद। बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा कोटा रोड स्थित राधाकृष्णन गार्डन में देवस्थान के शुभ अवसर पर भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 42 गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।

समिति के अध्यक्ष बंटू कुशवाहा ने बताया कि पिछले लगभग 10 वर्षों से यह सामाजिक कार्य निरंतर जारी है। समिति हर साल चार बार सामूहिक विवाह का आयोजन करती है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह समिति की ओर से कराया जाता है। अब तक समिति के माध्यम से लगभग 1000 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जा चुका है।

समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक गृहस्थी की सामग्री भेंट की गई, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत सुगमता से कर सकें।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष बंटू कुशवाहा, प्रबंधक मनोज कुमार, उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा, सचिव धर्मेंद्र कुशवाहा, मीडिया प्रभारी अभिषेक कुशवाहा, सचिव अरविंद गौतम, गोविंद कुशवाहा, अमित गुप्ता, गुलशन कश्यप, रामू सिंह राठौर सहित समिति के सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान भक्तिमय माहौल में वैवाहिक रस्में पूरी की गईं और सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

Kota : अमर शहीदों को श्रद्धांजलि: कोटा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Kota : शहीदों की स्मृति में रक्तदान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

bareilly-fake-fertilizer : बरेली में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 ट्रक नकली खाद जब्त

bareilly-fake-fertilizer : , ‘ऑर्गेनिक पोटाश’ के नाम पर किसानों से ठगी कई

Korba Fight : कपड़ा दुकान के बाहर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संवाददाता: उमेश डहरिया Korba Fight : निहारिका घंटाघर के पास देर रात

Kudargarh Chunari Offering: कुदरगढ़ धाम में 108 मीटर चुनरी अर्पित, नवरात्रि में उमड़ी आस्था की लहर

Kudargarh Chunari Offering: नवरात्रि में कुदरगढ़ धाम में दिखा भक्ति का भव्य

Indore garage fire: लेक व्यू पार्क कॉलोनी में गैरेज में भीषण आग, कई कारें जलकर खाक

Indore garage fire: इंदौर के चोईथराम हॉस्पिटल के पास स्थित लेक व्यू

mukesh-khanna : अयोध्या में मुकेश खन्ना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत

रिपोर्ट- अंकुर पांडे mukesh-khanna : अयोध्या, महाभारत धारावाहिक में भीष्म पितामह का

Pakistani spy arrested: फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Report by: Sandeep Chaudhary Pakistani spy arrested: गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद में

Raigarh Opium Network Bust: रायगढ़ पुलिस का अफीम नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Opium Network Bust: अंतरराज्यीय ऑपरेशन में बड़ी सफलता, 72 घंटे बाद

Farrukhabad में पत्रकार पर हमला, बेल्ट से पीटा, सुरक्षा पर उठे सवाल

Report by: Sartaj Khan Farrukhabad: उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र