Report: Ankur Pandya, Edit Yoganand shrivastva
वायरल वीडियो में दिखी अभद्रता
Ayodhya नया घाट चौकी क्षेत्र, सूर्या पैलेस से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिस दरोगा को देखा जा सकता है, जो ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन चालकों का गलत तरीके से चालान कर रहा है। आरोप है कि चालान का डर दिखाकर उनसे वसूली भी की जा रही थी।

विरोध पर बरसाए थप्पड़
Ayodhya स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए और विरोध किया, तब दरोगा ने एक के बाद एक कई थप्पड़ बरसाए। पुलिस के इस व्यवहार से अयोध्या पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा दरोगा बाइक यूपी 42 AG 0929 पर सवार था।

शिकायत और पूर्व विवाद
Ayodhya जानकारी के अनुसार, इस दरोगा के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायत दर्ज हो चुकी है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि स्वदेश न्यूज़ ने नहीं की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके।





