Pilibhit Tiger Reserve: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दिखा शेर का रौब, पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pilibhit Tiger Reserve

Report by ;Nijam Ali, Edit by: Priyanshi soni

Pilibhit Tiger Reserve: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को अब रोज़ाना की तरह ही एक अद्भुत अनुभव देखने को मिला। जंगल की सैर के दौरान पर्यटकों ने सीधे शेर का दीदार किया। टाइगर रिजर्व के जंगल में चहलकदमी करते हुए शेर को देखकर पर्यटक आश्चर्यचकित रह गए।

Pilibhit Tiger Reserve: वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया साझा

कुछ पर्यटकों ने अपने मोबाइल से टाइगर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रही है। वहीं दूसरी ओर, रिजर्व के मुख्य गेट पर भी शेर की उपस्थिति पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी।

Pilibhit Tiger Reserve: केवल सुरक्षित क्षेत्रों से ही वन्यजीवों का अवलोकन

Pilibhit Tiger Reserve

सफारी गाइड और वन विभाग की टीम ने पर्यटकों को सुरक्षित मार्ग पर ले जाकर शेर की सुरक्षा और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की। वन विभाग ने कहा कि पर्यटक संयमित रहें और केवल सुरक्षित क्षेत्रों से ही वन्यजीवों का अवलोकन करें।

Pilibhit Tiger Reserve: पर्यटकों के लिए रहा रोमांचक

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में यह दृश्य न केवल पर्यटकों के लिए रोमांचक रहा, बल्कि वन्यजीव संरक्षण और जागरूकता की भी मिसाल पेश करता है।

यह खबर भी पढ़ें: Taj Mahal Fog: घने कोहरे में ओझल हुआ ताजमहल, पर्यटक हुए हैरान