,

Ayodhya: एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की प्रेसवार्ता

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ayodhya: Press conference of SSP Dr. Gaurav Grover

Report- ankur pandey

Ayodhya: थाना रौनाही क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस सनसनीखेज हत्या के आरोप में मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है।

मृतक की पहचान शुभम रावत के रूप में हुई है, जो गांव खानपुर, थाना खंडासा का निवासी था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी अंकुर पांडे ने शुभम की शादी की फोटो उसकी पुरानी प्रेमिका को भेज दी थी। फोटो भेजे जाने से युवती नाराज हो गई और उसने शुभम से संबंध तोड़ लिए। इसी बात को लेकर शुभम और अंकुर के बीच विवाद गहराता चला गया।

इसके अलावा दूसरे आरोपी गिरीश रावत से भी शुभम का पहले से विवाद चल रहा था। दोनों आरोपियों ने मिलकर 26 दिसंबर 2025 को शुभम को फोन कर मिलने के लिए बुलाया और उसे शराब पिलाई। इसके बाद आरोपियों ने बाँके से शुभम के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सरयू नदी में फेंक दिया और मामले को डूबने की घटना बताने की कोशिश की। हालांकि पुलिस को मामले में संदेह हुआ और कड़ी पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई पूरी कर चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी।