अयोध्या में एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने रामलला के दर्शन किए और राम दरबार में पूजा-अर्चना भी की।
मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद
ध्वजारोहण के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए गौरव का है। सीएम ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह एक नए युग का शुभारंभ है और अयोध्या अब वैश्विक उत्सवों की राजधानी बन चुकी है।
#WATCH | Ayodhya Dhwajarohan | UP CM Yogi Adityanath says, "… This grand temple is the symbol of 140 crore Indians' faith and self-respect. I congratulate all the 'Karma yogis' who sacrificed themselves for this… This flag is the proof that the light of Dharma is immortal and… pic.twitter.com/uyvk94Cu5G
— ANI (@ANI) November 25, 2025
ध्वज की खासियत
फहराए गए भगवा ध्वज की लंबाई 20 फीट और ऊँचाई 10 फीट है। यह समकोण त्रिभुजाकार ध्वज भगवान श्री राम के तेज और पराक्रम का प्रतीक है। पीएम मोदी और मोहन भागवत ने इस ध्वज को मंदिर निर्माण के पूरे होने के प्रतीक के रूप में फहराया।
#WATCH | Ayodhya Dhwajarohan | PM Modi and RSS Sarsanghchalak Mohan Bhagwat ceremonially hoist the saffron flag on the Shikhar of the sacred Shri Ram Janmbhoomi Temple, symbolising the completion of the temple’s construction.
— ANI (@ANI) November 25, 2025
The right-angled triangular flag, measuring 10 feet… pic.twitter.com/Ip8mATz2DC
मोहन भागवत बोले- ‘ये राम राज्य का ध्वज’
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यह ध्वज राम राज्य का प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि 500 वर्षों तक राम मंदिर के लिए संघर्ष चलता रहा और कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। भगवा रंग धर्म का प्रतीक है और आज राम मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
#WATCH | Ayodhya Dhwajarohan | Speaking on the 'dhwaj', RSS Sarsanghchalak Mohan Bhagwat says, "…Kachnar – a tree, which is useful in each and every manner, has been used here. 'Dharma jeevan' is such a life. We have to live such a life and take the flag of this life to its… pic.twitter.com/LZGo09kHF7
— ANI (@ANI) November 25, 2025
भक्तों में उत्साह लगे जय श्री राम के नारे
ध्वजारोहण के दौरान भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। ‘जय श्री राम’ के नारों से अयोध्या का वातावरण राममय हो गया। यह दिन ऐतिहासिक और देशवासियों के लिए गौरवपूर्ण साबित हुआ।





