,

अयोध्या में 240 फुट ऊंचा रावण तैयार, दहन से पहले लगा बैन; पढ़ें पूरी खबर

- Advertisement -
Ad imageAd image
अयोध्या में 240 फुट ऊंचा रावण तैयार, दहन से पहले लगा बैन; पढ़ें पूरी खबर

BY: MOHIT JAIN

अयोध्या में दशहरे के लिए तैयार किए गए 240 फुट ऊंचे रावण और 190 फुट ऊंचे मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को पुलिस ने सुरक्षा कारणों से जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इतनी ऊंचाई वाले पुतलों का दहन सुरक्षा मानकों के लिहाज से खतरनाक हो सकता है।

एक महीने से चल रहा था निर्माण कार्य

अयोध्या की फिल्म कलाकार रामलीला समिति ने इन पुतलों का निर्माण किया था। राम कथा पार्क में पिछले एक महीने से कारीगरों ने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को तैयार किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही यह रोक लगाई गई है। आयोजनकर्ताओं ने अभी तक इस दहन के लिए अनुमति नहीं ली थी।

तैयार पुतलों पर प्रतिबंध, आयोजकों की चिंता

फिल्म कलाकार रामलीला समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों के कारीगरों ने रावण और अन्य पुतलों का निर्माण पूरा कर लिया था। तीन दिन पहले दहन पर रोक लगने से हजारों रुपये की लागत से तैयार पुतले अब बेकार हो सकते हैं। मलिक ने कहा कि दशहरे में तैयार रावण का दहन न होना अशुभ माना जाता है।

आयोजकों की मांग

सुभाष मलिक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है कि अयोध्या में कहीं भी 240 फीट ऊंचे रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का दहन करने की अनुमति दी जाए। मलिक ने बताया कि वे बीजेपी के छोटे कार्यकर्ता हैं और पिछले 7 साल से भव्य रामलीला के मंचन में लगे हुए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल