,

एशियाई खेलों की खिलाड़ी रोहिणी कलम ने की आत्महत्या

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट, शाहिद खान


देवास: अंतरराष्ट्रीय जुजुत्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम (उम्र 28) ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उनके अर्जुन नगर राधागंज स्थित आवास पर हुई। छोटी बहन रोशनी कलम ने उन्हें कमरे में फंदे पर लटका पाया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे। रोहिणी वर्तमान में आष्टा के एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के पद पर कार्यरत थीं। शनिवार को ही वह देवास स्थित अपने घर आई थीं।

खेल जीवन:

  • रोहिणी ने 2007 में अपने खेल जीवन की शुरुआत की थी और 2015 से पेशेवर रूप से जु-जत्सु में भाग ले रही थीं।
  • वह अबू धाबी में हुई 8वीं एशियाई जुजुत्सु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी थीं।
  • हांगझोऊ में 19वें एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • थाईलैंड ओपन ग्रैंड प्रिक्स 2022 में 48 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • कॉम्बैट गेम्स में भी क्वालीफाई किया।
  • रोहिणी जुजुत्सु संघ की महासचिव भी थीं।

परिवार ने बताया कि रोहिणी सुबह सामान्य रूप से चाय-नाश्ता कर रही थीं और फोन पर बातचीत के बाद अपने कमरे में चली गई थीं। वह अपने चार बहनों में सबसे बड़ी थीं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के