रवीन्द्र भवन सभागार में 4 से 9 मार्च 2025 तक होगा आर्ट फेस्टिवल का आयोजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

इंडिमून्स आर्ट्स फेस्टिवल में होगी कला, साहित्य, रंगमंच और सिनेमा से जुड़ी गतिविधियां

भोपाल। कला, साहित्य, रंगमंच और सिनेमा पर केंद्रित इंडिमून्स आर्ट्स फेस्टिवल का शुभारंभ 4 मार्च को भोपाल में होगा। छह दिवसीय यह फेस्टिवल रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में होगा। वरिष्ठ रंगकर्मी स्व. आलोक चटर्जी को समर्पित फेस्टिवल का आयोजन रंग थियेटर, कल्चरल समूह की ओर से किया जा रहा है। मप्र संस्कृति विभाग के सहयोग से होने वाले इस फेस्टिवल में रंगमंच और सिनेमा के क्षेत्र से जुड़े कई चर्चित चेहरे अपनी लाइव प्रस्तुति देंगे। यह जानकारी आर्ट्स फेस्टिवल के संयोजक बिजॉन मंडल ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी। बिजॉन ने बताया कि यह पहला अवसर है जब रंग थिएटर समूह इस वृहद फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। खास बात यह है कि समारोह में एक तरफ जहां रंगमंचीय प्रस्तुतियां कलाप्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी, वहीं क्लब लिटराटी द्वारा कर्टेन कॉल में फिल्म, सिनेमा, रंगमंच, अभिनय आदि पर विस्तृत चर्चा के सत्र होंगे। इसके साथ ही शहर के प्रतिभाशाली युवाओं के लिये ओपन स्टेज परफॉर्मेंस रखा गया है। समारोह में सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शाम 7 बजे से शुरू होगी।

कर्टेन कॉल में इन विषयों पर होगी चर्चा


बिजॉन ने बताया कि क्लब लिटराटी की ओर से आयोजित कर्टेन कॉल में 4 मार्च को मायथोलॉजीः रूट्स ऑफ परफॉर्मेंस विषय पर चर्चा होगी। इस चर्चा में अतुल सत्यकौशिक, नीतिश भारद्वाज, अनुराधा शंकर सिंह और सीमा रायजादा शामिल होंगी। इसके साथ ही 5 मार्च को क्रोसिंग द डिवाइडः थिएटर टू सिनेमा विषय पर मकरंद देशपांडे, राजीव वर्मा, रामगोपाल सोनी शामिल होंगे। वहीं, 6 मार्च को आलोक्स थिएटरः अ लेगेसी ऑफ पेशन एंड परफॉर्मेंस विषय पर टीकम जोशी, राकेश दीक्षित, मनोज जोशी, विनय उपाध्याय चर्चा करेंगे। 7 मार्च को थिएटर फॉर द नेक्स्ट जनरेशन, यंग वॉइस, न्यू प्रोसपेक्टिव विषय पर रीता वर्मा, मनोज नायर, भूमिका दुबे और लोकेश गुलयिनी शामिल होंगे। यह सभी सत्र प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक रवीन्द्र भवन के गौरांजिनी सभागार में होगे। इसके साथ ही इस परिचर्चा में वरिष्ठ लेखक मलय जैन, मीनोत्पल मृणाल, गिरिजा शंकर, भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा आदि शामिल होंगे।

ओपन स्टेज में दिखायेंगे टैलेंट


समारोह में शहर और प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को मंच देने के उद्देश्य से ओपन स्टेज का आयोजन किया गया है। 4 मार्च को अवनि द बैंड, 5 मार्च को सिंधिया स्कूल और द संस्कार वैली स्कूल के बच्चों की बैंड परफॉर्मेंस होगी। 6 मार्च को शायरी ऑन व्हील्स तथा 7 मार्च को अंशुल माथुर की बैंड परफॉर्मेंस होगी। यह प्रस्तुति प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक होगी।

समारोह के मुख्य आकर्षण बनेगी नाट्य प्रस्तुतियां

4 मार्च
समारोह के पहले दिन 4 मार्च को वरिष्ठ अभिनेता नितीश भारद्वाज द्वारा अभिनीत नाटक चक्रव्यूह का मंचन होगा। इस नाटक का लेखन एवं निर्देशन अतुल सत्य कौशिक ने किया।

5 मार्च
समारोह के दूसरे दिन मकरंद देशपांडे द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत नाटक सर सर सरला का मंचन होगा। इस नाटक में उनके साथ आहना कुमरा अभिनय करते दिखाई देंगी। यह नाटक एक प्रोफेसर और उनके विद्यार्थियों के बीच की कहानी है।

6 मार्च
समारोह के तीसरे दिन 6 मार्च को फिल्म अभिनेता शरमन जोशी द्वारा अभिनीत नाटक राजू राजा राम और मैं का मंचन होगा। केदार शिंदे द्वारा निर्देशित नाटक प्रेम में धोखा, हत्या और उसके बाद हुई गफलत को हास्य व्यंग्य के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।

7 मार्च
समारोह के चौथे दिन 7 मार्च को अभिनेता पकंज कपूर द्वारा अभिनीत नाटक दोपहरी का मंचन होगा। इस प्रस्तुति में पकंज कपूर स्वयं लिखित उपन्यास दोपहरी का पाठ करते करते हुये मंच पर प्रस्तुत करेंगे।

8 मार्च
समारोह में 8 मार्च को दिल है हिन्दुस्तानी और इंडियाज गॉट टैलेंट नामक शो का हिसा रह चुके मुंबई बेस्ड कंटेम्पररी एक्सरीमेंटल यूफोनी बैंड की प्रस्तुति होगी।

9 मार्च
समारोह के अंतिम दिन 9 मार्च को रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर डॉ. पलाश सेन के निर्देशन में भारत के पहले स्वदेशी बैंड यूफोरिया की लाइव प्रस्तुति होगी।

27 फरवरी का राशिफल: किस राशि की खुलेगी तकदीर, किसकी बनेगी मुश्किल?

IMA Parade: देहरादून IMA की पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट्स ने दिखाया दमखम

IMA Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट

Naxal Operation: गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का संदिग्ध डम्प बरामद

Naxal Operation: गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों

IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

IND- AFG: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण