जयपुर के शिप्रापथ थाने में आर्मी जवान को पुलिस ने पीटा, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने थानाकर्मियों को जमकर लगाई लताड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

जयपुर के शिप्रापथ थाने में पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। थाने में सेना के एक जवान के साथ मारपीट की गई जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कड़ा रुख अपनाया और थानाकर्मियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं पुलिस की छवि को जनता के बीच धूमिल करने का काम करती हैं।
घटना के अनुसार शिप्रापथ थाने में पांच पुलिसकर्मियों ने एक आर्मी पर्सन के साथ जमकर मारपीट की। आर्मी पर्सन किसी की सिफारिश लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन वहां उनके साथ अभद्रता करते हुए उन्हें बेरहमी से पीटा गया। निर्वस्त्र कर डंडों से पीटा गया। इस घटना के बाद कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने तुरंत डीजीपी और पुलिस कमिश्नर से बातचीत भी की।

ऐसी मानसिक स्थिति के लोग समाज के लिए खतरा
मंत्री राठौर ने कहा कि घटना में शामिल पांचों पुलिसकर्मियों की मानसिक स्थिति की जांच कराई जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों से इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन ने पत्रकार वार्ता में घटना जिक्र करते हुए कहा कि ‘सोल्जर किसी काम से यहां आया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसको निर्वस्त्र करके डंडों से पिटाई की। पांच पुलिसकर्मियों ने मिलकर बहुत बुरी तरह से जवान को पीटा है। इतना ही पुलिस कर्मी जवान से कहते हैं पुलिस भारतीय सेना की बाप है।’ मंत्री ने कहा कि मैंने सोल्जर की मेडिकल रिपोर्ट देखी तो हैरान रह गया। मैंने खुद वर्दी पहनी है, इसलिए मैं वर्दी की इज्जत करता हूं। इस तरह से दादागीरी करने का अधिकार संविधान किसी को नहीं देता। इन पांच पुलिसकर्मियों की मानसिक स्थिति की जांच करानी जानी चाहिए। ऐसी मानसिक स्थिति के लोग समाज के लिए खतरा हैं।

इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। उम्मीद है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Bhoomi pujan : मालीखेड़ी विसर्जन घाट का होगा कायाकल्प, ₹1.45 करोड़ से बनेगा आधुनिक घाट

Bhoomi pujan : भोपाल, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

Durg police news : दुर्ग में 200 से ज्यादा महिला कमांडो को मिला आपदा और सुरक्षा प्रशिक्षण

रिपोर्ट- विष्णु गौतम Durg police news : दुर्ग पुलिस द्वारा खुर्सीपार स्थित

Giridih News : गिरिडीह में युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, रंजिश में वारदात की आशंका

संवाददाता: विवेक गुप्ता Giridih news : गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र

PAK VS NZ: सुपर-8 में आज बड़ा मुकाबला, पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, बारिश बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

PAK VS NZ: पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड नेशनल क्रिकेट टीम

WaterContamination : अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, 42 सैंपल पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रिपोर्ट: दिनेश गुप्ता WaterContamination : अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था

जामताड़ा में Municipal Election 2026 को लेकर 21 फरवरी शाम 5 बजे से सख्त निषेधाज्ञा लागू

Municipal Election 2026: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त

International Wedding: शिकोहाबाद में जर्मन दूल्हे गुस्ताव ने खुशी संग लिए सात फेरे

International Wedding: शिकोहाबाद में एक अनोखी और ऐतिहासिक शादी ने पूरे जिले

Faridabad: पति ने पत्नी को मारी गोली, तलाक विवाद की आशंका

Report by: Sandeep Chaudhary, Edit by: Priyanshi Soni Faridabad: फरीदाबाद के पल्ला

Raipur: रायपुर-महासमुंद रोड पर बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत

Raipur: रायपुर-महासमुंद रोड पर तेज रफ्तार टाटा विस्टा कार डिवाइडर और रेलिंग

Police Firing Practice: BMP-07 में सभी पदाधिकारियों को कराया गया लक्ष्याभ्यास

Police Firing Practice: कटिहार जिले में पुलिस बल की कार्यक्षमता को और