बेंगलुरु में ज्वेलरी शॉप पर सशस्त्र लूट: 18 लाख के गहने ले उड़े बदमाश, दुकानदार पर चाकू से हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी क्षेत्र मादनायकनहल्ली में एक ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात सामने आई है। घटना 24 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे हुई, जब राम ज्वेलर्स नामक दुकान लगभग बंद होने वाली थी। इसी दौरान चार बदमाश एक कार से पहुंचे, जिनमें से तीन नकाबपोश दुकान के अंदर घुसे और बंदूक की नोक पर 18 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए।

कुछ ही सेकंड में लूट को दिया अंजाम

दुकान के मालिक कन्हैया लाल के अनुसार, तीनों लुटेरे हथियारों से लैस थे और आते ही उन्हें और उनके एक सहयोगी को धमकाकर कुछ ही सेकंड में टेबल व शोकेस में रखे गहनों को बैग में भर लिया। वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

पड़ोसी दुकानदार पर चाकू से हमला

लूट के बाद जैसे ही लुटेरे बाहर निकले, दुकानदार ने शोर मचाया। पड़ोस की एक दुकान के व्यापारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन एक लुटेरे ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके कंधे में गंभीर चोट आई।

लुटेरे पूरी तैयारी से आए थे

पुलिस के मुताबिक, यह लूट पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी। लुटेरों को दुकान का बंद होने का समय और गहनों का स्थान पहले से पता था। लूट की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

पुलिस जांच जारी

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लुटे गए आभूषणों का वजन करीब 185 ग्राम है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।

Kota: रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या, पत्नी पर शक

Kota: राजस्थान के कोटा शहर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा