,

Filmi news: 53 वर्ष की उम्र में अर्जुन रामपाल बनने जा रहे दूल्हा, विदेशी पार्टनर से की सगाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Filmi news: फिल्म धुरंधर में मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल ने 53 वर्ष की उम्र में सगाई कर ली है। लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे अर्जुन ने अपनी विदेशी पार्टनर गैब्रिएला डेमोट्रियाडेस के साथ सगाई की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला पिछले करीब छह वर्षों से साथ हैं। इस रिश्ते से उनके दो बेटे भी हैं। पहला बेटा एरिक वर्ष 2019 में जन्मा था, जबकि छोटे बेटे आरिव का जन्म 2023 में हुआ। खास बात यह है कि गैब्रिएला पहले से ही दो बच्चों की मां हैं और दोनों बच्चे अर्जुन रामपाल के साथ हैं।

पॉडकास्ट में किया सगाई का खुलासा

सगाई की जानकारी उस समय सामने आई, जब अर्जुन रामपाल रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। पॉडकास्ट के जारी किए गए टीजर में गैब्रिएला ने रिश्ते को लेकर संकेत दिया, जिसके बाद अर्जुन ने साफ तौर पर बताया कि दोनों सगाई कर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस खबर को सार्वजनिक रूप से उसी मंच पर साझा करना चाहते थे।

बातचीत के दौरान अर्जुन ने अपने रिश्ते की शुरुआत से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वे गैब्रिएला की खूबसूरती से प्रभावित हुए थे, लेकिन समय के साथ उन्हें उनके व्यक्तित्व की गहराई का भी एहसास हुआ।

कौन हैं गैब्रिएला डेमोट्रियाडेस

गैब्रिएला डेमोट्रियाडेस का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ और वहीं उनका पालन-पोषण हुआ। उन्होंने महज 16 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। बाद में उन्होंने फैशन डिजाइन की पढ़ाई की और अपने करियर को नई दिशा दी। मॉडलिंग के साथ-साथ उन्होंने फिल्मों और संगीत वीडियो में भी काम किया।

इसके अलावा गैब्रिएला ने अपना खुद का कपड़ों का ब्रांड शुरू किया और फैशन के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई। भले ही उन्हें आज अर्जुन रामपाल की जीवनसाथी के रूप में जाना जाता हो, लेकिन उन्होंने अपने दम पर भी फैशन जगत में मजबूत मुकाम हासिल किया है।

अर्जुन रामपाल की सगाई की खबर सामने आने के बाद से ही उनके प्रशंसकों में खुशी का माहौल है और सभी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की