Anuppur:आई जी एन टी यू छात्रा के साथ प्रोफेसर की अश्लील हरकत, आदिवासी छात्र संगठन ने किया पुतला दहन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Anuppur

Reporter: Punit Sen

Anuppur: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में पढ़ रही एक छात्रा के साथ प्रोफेसर द्वारा अश्लील हरकत किए जाने के मामले में आदिवासी छात्र संगठन ने एसडीओपी कार्यालय के सामने आरोपी प्रोफेसर का पुतला फूंका।

Anuppur: जिला पुलिस कप्तान को 24 घंटे का अल्टीमेटम

छात्रा पिछले दो दिनों से थाना अमरकंटक का चक्कर काट रही है, लेकिन शिकायत अभी तक दर्ज नहीं की गई। इसी परिदृश्य में आदिवासी छात्र संगठन ने जिला पुलिस कप्तान के नाम एसडीओपी पुष्पराजगढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़े: Gwalior Bull Fight: ग्वालियर के बाजार में दो सांडों की लड़ाई, कई वाहन क्षतिग्रस्त, वीडियो वायरल

प्रोफेसर पर गंभीर आरोप

छात्रा ने प्रोफेसर नवीन साहू पर आरोप लगाया कि अंक दिखाने के नाम पर उन्होंने यौन शोषण की मंशा से अश्लील हरकतें कीं और छात्रा को अपने चैंबर में बुलाया। शिकायत अभी तक थाने में दर्ज नहीं होने के कारण आदिवासी छात्र संगठन ने पुतला दहन कर नारेबाजी की।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई