,

Anuppur: सुसाइड नोट के बाद भी पुलिस की चुप्पी, न्याय के लिए सड़क पर उतरे पूर्व विधायक और पीड़ित परिवार

Anuppur

Report: Punit sen

Anuppur कोतमा में आत्महत्या के एक पुराने मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक तूल पकड़ लिया है। घटना के एक महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़ित परिवार के समर्थन में पूर्व विधायक सुनील सराफ सड़क पर उतर आए हैं।

SDOP कार्यालय का घेराव और भारी गहमागहमी

Anuppur न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनील सराफ के नेतृत्व में पीड़ित परिवार और समर्थकों ने कोतमा SDOP कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। कार्यालय परिसर में ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और स्थिति काफी तनावपूर्ण रही। परिजनों का सीधा आरोप है कि पुलिस मामले को जानबूझकर लटका रही है।

सुसाइड नोट में नाम, फिर भी कार्रवाई शून्य

Anuppur मृतक की पत्नी ने मीडिया के सामने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पति ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें प्रताड़ित करने वाले व्यक्तियों के नाम साफ तौर पर लिखे हुए थे। इसके बावजूद, पुलिस प्रशासन ने अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। परिजनों का दावा है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय उन्हें ‘संरक्षण’ दे रही है, जिससे उनके जान-माल का खतरा बना हुआ है।

तीन दिन का आश्वासन और एक महीने का इंतजार

Anuppur परिजनों के अनुसार, कोतमा थाना प्रभारी ने कुछ समय पहले निष्पक्ष जांच के लिए केवल तीन दिन का समय मांगा था, लेकिन हफ़्तों बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। पूर्व विधायक सुनील सराफ ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द ही सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा, तो इस आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।

Read this: Madhya Pradesh : फ्लावर शो 2026: फूलों की खेती को मिलेगा ग्लोबल बिजनेस का दर्जा, 30 जनवरी को भोपाल में सजेगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…