बेमेतरा में आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने उठाई आवाज़, सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Anganwadi assistants raised their voice in Bemetara, submitted a memorandum

संजू जैन, बेमेतरा | 8 अप्रैल 2025

बेमेतरा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवेदन सौंपा। विद्या जैन के नेतृत्व में यह मांगपत्र सौंपा गया, जिसमें सहायिकाओं को कार्यकर्ता पद पर प्रमोशन देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

संघ की अध्यक्ष विद्या जैन ने बताया कि जिले में कई सहायिकाएं 10, 15, 20 से लेकर 25 वर्षों तक सेवा दे चुकी हैं, इसके बावजूद उन्हें कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति नहीं दी जा रही है। यह उनके लिए अत्यंत पीड़ादायक और अन्यायपूर्ण स्थिति है। उन्होंने कहा कि हम सभी सहायिका बहनों को भी सामान्य अधिकार मिलना चाहिए।

विद्या जैन ने छत्तीसगढ़ शासन के आदेशों का हवाला देते हुए बताया कि पहले 10 वर्ष सेवा पूर्ण करने पर और यदि संबंधित वार्ड में कार्यकर्ता पद रिक्त हो, तो सहायिका को पदोन्नत किया जाता था। लेकिन अब यह नियम बदलकर 5 वर्ष कर दिया गया है। इसके बावजूद कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वार्ड क्रमांक 15 में, जहां तीन सहायिकाएं पहले से कार्यरत थीं, वहां नए क्रेश कार्यकर्ता को कार्यकर्ता पद पर नियुक्त किया गया, जो सहायिका बहनों के साथ स्पष्ट अन्याय है। संघ ने मांग की है कि ऐसी नियुक्तियों को तत्काल निरस्त किया जाए।

विद्या जैन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई, तो बेमेतरा जिला की समस्त सहायिका बहनें जिला कार्यक्रम कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव

Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में