,

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुखों की उच्चस्तरीय बैठक शुरू

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच हालात बेहद संवेदनशील हो गए हैं। स्थिति लगभग युद्ध जैसी बनती जा रही है। ऐसे में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में तीनों सेनाओं के प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो चुकी है।

रक्षा मंत्रालय में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के प्रमुखों के साथ-साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान भी शामिल हैं। यह बैठक संभावित सैन्य रणनीतियों और वर्तमान सुरक्षा स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए बुलाई गई है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था, सैन्य ऑपरेशनों की समीक्षा और आपातकालीन तैयारियों को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने की रणनीति पर काम कर रही है।

इस बीच देश की जनता की नजरें सरकार और सेना की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…