अमेरिका का भारत पर टैरिफ हमला, भारत के लिए वरदान और अभिशाप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
America's tariff attack on India, a boon and a curse for India

लेखक- सुरेश मनचन्दा, मार्केट एक्सपर्ट

मैं भारत पर अमेरिका के 50 फिसदी टैरिफ लगाने पर बात करने से पहले सभी को साल 1965 में लेकर चलना चाहूंगा। जब भारत पाकिस्तान का युद्ध हो रहा था और तब भी अमेरिका पाकिस्तान के साथ खड़ा था और भारत को आंख दिखा रहा था। उस समय भारत अनाज में अमेरिका पर ही निर्भर था और अमेरिका से ऐड (PL-480) के तौर पर अनाज भारत को मिलता था यानि खैरात मिलती थी। उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री अमेरिका की धमकी से डिगे नहीं, धबराए नहीं और भारतवासियों को 1 दिन का उपवास करने का आवाहन किया। तब भारत समझ गया था कि दूसरों की फैंकी रोटी पर नहीं जीना। अपने देश के सामर्थ्य को मजबूत करना है। और तब भारत की आबादी आज की आबादी से एक तिहाई यानि केवल 49 करोड़ थी। तब भारत ने आत्म निर्भर होने का फैसला किया और 1967 में देश में हरित क्रांति का आगाज़ हुआ।

हरित क्रांति में आज भारत की जनसंख्या 140 करोड़ को पार कर गई है और भारत 49 करोड़ नहीं 140 भारतीयों का पेट भी भर रहा है और दुनिया में सबसे ज्यादा चावल का निर्यात भी भारत ही कर रहा है। यही नहीं गेहूं की पैदावार में भी भारत ने दुनिया के सामने उदाहरण पेश किया है। 1965 में जो भारत केवल 123 लाख टन गेहूं का उत्पादन करता था आज वही भारत 1200 लाख मिट्रीक टन का उत्पादन कर रहा है। और चावल का उत्पादन 1400 लाख टन के करीब पहुंच गया है।

यही क्रांति भारत ने दूध के क्षेत्र में श्वेत क्रांति ला कर की। जब देश में लोगों को दूध नसीब नहीं होता था और दूध को लेकर भी भारत की निर्भरता विदेशों पर थी। तब इसी समय, 1967 में दुग्ध क्रांति भी आई और भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक और सबसे बड़ा उपभोक्ता होने के साथ साथ दुग्ध निर्यात में अहम भूमिका निभा रहा है।

तो एक बार फिर अमेरिका ने भारत को आंख दिखलाई है और कृषि पर अमेरिका की बुरी नज़र ने भारत को फिर से जागने और तेजी के साथ अब आगे बढ़ने की चुनौती दी है। और अब भारत के पास ना सिर्फ युवा शक्ति है बल्कि भारत पहले से अधिक वैज्ञानिक और शोध के साथ आगे बढ़ने की और मजबूती के साथ कदम रख रहा है।

निश्चित तौर पर पहली नजर में भारत को, भारत के कारोबार को 41 अरब डॉलर का सालाना नुकसान दिखाई देता है। लेकिन क्या यह नुकसान हमेशा नुकसान ही रहेगा ? आज भारत अमेरिका को करीब 86.5 अरब डॉलर का निर्यात करता है जिसमें कपड़ा, हीरा, रत्न और आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दवाइयाँ व फ़ार्मास्युटिकल्स का कारोबार शामिल है। 

अगर भारत का 85 अरब डॉलर का कारोबार खतरे में है तो क्या अमेरिका का 45 अरब डॉलर का कारोबार खतरे में नहीं है ? क्या अमेरिका दुनिया के सामने सही उदाहरण पेश कर रहा है ? नहीं अमेरिका ने दुनिया को बताया है कि अमेरिका विश्वास करने की चीज नहीं है ? वो किसी का नहीं है ? भले ही अमेरिकीयों को ये बात अच्छी लग रही हो, तो क्या यही बात दूसरे देशो पर लागू नहीं होती ?

एक तरफ अमेरिका , भारत पर रुस से तेल लेने पर जुर्माना लगा रहा है , और दूसरी तरफ खुद रुस के पास क्या करने पहुंच रहा है ? राष्ट्रपति ट्रंप को ये याद रखना चाहिए कि आज दुनिया का भुगोल बहुत छोटा हो गया है और दुनिया समझती भी है और समय आने पर जवाब भी देती है।

भारत को इस समय को एक चुनौती के तौर पर लेकर विश्व के सामने एक ऐसा उदाहरण पेश करना चाहिए जैसा चीन ने किया है। चीन ने अमेरिका के आगे घुटने नहीं टेके बल्कि चीन ने अमेरिको को जवाब दिया है।

अमेरिका का नुकसान सही मायनों में अंकित करना हो तो भारत से तुरन्त प्रभाव से फेसबुक, इंस्टाग्राम, गुगल, गुगलमैप, टविट्र, एप्पल, और उन सभी डिजिटल सेवाओं पर तत्काल प्रतिबंद्ध लगा देना चाहिए जिससे भारत और भारतवासियों की निजि जानकारियां अमेरिका पहुंच रही हैं। अमेरिका की हर एजेंसी आज गूगल और गूगल मैप के जरिए हर भारतवासी की हर मुवमेंट पर नजर रखे हुए है। इन कंपनियों का भारत में बैन होना अमेरिका की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट देने के समान होगा।

कभी कभी बिमारी का इलाज करना हो तो थोड़ी कड़वी दवा बीमार आदमी को दे देनी चाहिए। सभी के लिए अच्छा होगा। अगर ट्रंप के लिए अमेरिका फस्ट है तो मोदी जी के लिए भी भारत प्रथम ही होगा। चीन ही नहीं दुबई ने भी अमेरिका की इन कंपनियों को बैन किया हुआ है। क्या आप दुबई में रह रहे लोगों से व्हाट्अप पर मैसेज या कॉल कर सकते हैं ? नहीं। कुछ चुनिंदा भारतीय जो दुबई रह रहे हैं वहीं इसका प्रयोग बहुत ही सीमित दायरे में करते हैं नहीं तो दुबई का अपना ही प्लेटफार्म है। भारत को भी यही पॉलिसी लानी चाहिए।

यू-ट्यूब जैसा प्लेटफार्म भारत का खुद का हो। आज भारत अमेरिका को जितने का निर्यात करता है उससे कहीं ज्यादा कीमती भारतीयों का डाटा अमेरिका के पास जा रहा है। जिसे तत्काल रोकने की आवश्यकता है।

यू-ट्यूब, ट्विटर, व्हॉटसअप, फेसबुक, गूगल, गूगल मेप जैसी कंपनियां भारत की होंगी तो उनकी कीमत आज हो रहे निर्यात से कहीं ज्यादा होगी। जिस तरह डॉ एम एस स्वामीनाथन, डॉ कुरियन विदेशी धरती पर ट्रेन्ड थे और भारत को समर्पित हुए, इसी प्रकार भारत को आई टी में भी अपनी विरासत को समझना होगा और उन्हें भारत वापिस लाकर ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करने देना होगा।

आज ईसरो पर हर भारत को नाज है, इसी प्रकार नीजि कंपनियों को भी स्पेस साइंस में भारत को अग्रनी करना होगा ताकि स्पेसएक्स भारत में भी खड़ी की जा सके।

भारत को कृषि के क्षेत्र में भी कुछ अग्रनी कदम उठाने की जरुरत है जिससे दुनिया भारत को अन्न श्री के तौर पर देखे और कृषि की भी भागीदारी निर्यात में बढ़े।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक

Rewa district farmers training : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण

Rewa district farmers training : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हरिहरपुर धाम

Chitragupt worship : भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन

Chitragupt worship : मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मंदिर पहुंचकर किया दर्शन

Vikasnagar illegal mining : अवैध खनन का बड़ा खुलासा, ढकरानी और ढालीपुर में छापेमारी

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Vikasnagar illegal mining : सोशल मीडिया पर वायरल हुए

Kurukshetra news : ज्योतिसर के पास एसवाईएल नहर में दिखा 14 फुट लंबा मगरमच्छ,

Kurukshetra news : ज्योतिसर क्षेत्र में एसवाईएल नहर के किनारे गुरुवार को

Magarlod Kidnapping : महिला चोरों ने 2 मासूम बच्चों का किया अपहरण, ग्रामीणों में दहशत

Magarlod Kidnapping : केवराडीह गांव में मासूमों का अपहरण, इलाके में तनाव

Aurangabad: होली पर भांग का सेवन पड़ा भारी, दाउदनगर अंचल के लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर Aurangabad बिहार के औरंगाबाद जिले में होली का जश्न

Jamshedpur उम्र को दी मात: जमशेदपुर की 53 वर्षीय दीप्ति खेमानी ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur "हौसले बुलंद हों तो उम्र की सीमा मायने

School Closed : गरियाबंद में स्कूल समय से पहले बंद, जांच के आदेश

School Closed : होली के बहाने समय से पहले बंद मिले कई

Nawada : नरहट में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा

Nawada : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरचक गाँव में

Kasganj : पटियाली कोतवाली के उपनिरीक्षक को आया हार्ट अटैक, निधन

Kasganj : उत्तरप्रदेश के पटियाली कोतवाली में तैनात 56 वर्षीय उपनिरीक्षक Gaya

Murder Investigation: रायपुर रेलवे कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत

Murder Investigation: रेलवे कॉलोनी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Holi Dispute Violence: गोरखापाली में होली विवाद के बाद बढ़ा तनाव

Holi Dispute Violence: सरपंच पति समेत ग्रामीणों पर आगजनी और मारपीट का

Gorakhpur गोरखपुर जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत