Ambikapur: प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख की खेप जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ambikapur

Reporter: Dinesh Gupta Edit By: Mohit Jain

Ambikapur: शहर में नशे के खिलाफ अभियान के तहत संभागीय आबकारी उड़न दस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

200 नग नशीले इंजेक्शन बरामद

टीम ने आरोपी के कब्जे से 200 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। जब्त किए गए इंजेक्शनों की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है।

कोरिया जिले में करता था सप्लाई

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप सोनवानी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कोरिया जिले में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई का काम करता था।

नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई

आबकारी विभाग के अनुसार, नशीले इंजेक्शन और कफ सिरप की अवैध सप्लाई करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने साफ किया है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Sukma News: किसानों के समर्थन में कांग्रेस का चक्का जाम, सुकमा में NH-30 पर आवागमन ठप

मामले की जांच जारी

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशीले इंजेक्शन की सप्लाई कहां से और किन-किन तक की जा रही थी।