REPORT- DINESH GUPTA
BY- ISA AHMAD
अंबिकापुर। सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने अंबिकापुर शहर के दर्रीपारा निवासी सूरज यादव को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल दाखिल किया गया है।
इस तरह हुई कार्रवाई
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कल देर रात टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूरज यादव बाइक से नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने मेडिकल कॉलेज हर्रा टिकरा पुलिया के पास पहुंचने वाला है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया।
बरामद नशीले इंजेक्शन
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से:
- 99 नग REXOGESIC इंजेक्शन
- 79 नग AVIL इंजेक्शन
बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.75 लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपी जेल दाखिल
आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सरगुजा में आबकारी उड़नदस्ता की यह कार्रवाई नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।





