अंबिकापुर: भगवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज का धरना प्रदर्शन, अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ambikapur: All communities protest against objectionable remarks on gods, demand arrest of Amit Baghel

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता, एडिट- विजय नंदन

अंबिकापुर: शहर के आग्रसेन चौक पर शनिवार को सर्व समाज के बैनर तले बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। यह धरना अमित बघेल द्वारा अग्रवाल और सिंधी समाज के भगवानों के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ आयोजित किया गया। इस संभागीय स्तरीय धरना प्रदर्शन में अग्रवाल, सिंधी, राजपूत, ब्राह्मण, मरार, तेली, साहू, यादव समेत अनेक समाजों के प्रतिनिधि और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अमित बघेल को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की और कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होती, तो वे प्रदेश बंद का आवाहन करेंगे।

धरना स्थल पर समाज के नेताओं ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है, और दोषी को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए।
सर्व समाज के प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही आईजी और एसपी को ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि अगर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

बता दें कि रायपु में एक व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ दी थी। इसे लेकर जमकर बवाल मचा। इसके बाद प्रदेश सरकार ने उक्त स्थल पर छत्तीसगढ़ महतारी की नई मूर्ति की स्थापित की। इधर मूर्ति तोड़े जाने को लेकर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने अग्रसेन समाज व सिंधी समाज के भगवान व धर्मगुरु (Controversial statement) के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे थे।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की