Ambala रेलवे स्टेशन पर 11 नाबालिग बच्चे रेस्क्यू, फैक्ट्रियों में मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे थे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Ambala: हरियाणा के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर नाबालिग बच्चों को मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में ले जाने का मामला सामने आया है। करमभूमि एक्सप्रेस में सफर कर रहे 11 बच्चों को संयुक्त कार्रवाई के दौरान रेस्क्यू किया गया। इनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है।

Ambala: गुप्त सूचना के बाद गठित की गई टीम

जानकारी के अनुसार, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस को उनके टोल फ्री नंबर पर इस मामले की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही चाइल्डलाइन, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने तुरंत अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया।

Ambala: बिहार से पंजाब ले जाए जा रहे थे बच्चे

Ambala

पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वे बिहार के रहने वाले हैं। उन्हें पंजाब के लुधियाना समेत अन्य क्षेत्रों में फैक्ट्रियों में काम करवाने के लिए ले जाया जा रहा था। कुछ बच्चों को अंबाला में भी अलग-अलग जगहों पर मजदूरी के लिए भेजे जाने की तैयारी थी।

Ambala: एक लड़की समेत कुल 11 बच्चे रेस्क्यू

संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुल 11 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। अधिकारियों ने बच्चों को संरक्षण में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही बच्चों को ले जाने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Ambala: बाल मजदूरी और मानव तस्करी के एंगल से जांच

प्रशासन अब पूरे मामले की जांच बाल मजदूरी और मानव तस्करी के दृष्टिकोण से कर रहा है। संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बच्चों को किस नेटवर्क के जरिए बाहर ले जाया जा रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

read also: Haridwar में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, पावर हाउस पर हंगामे के बाद हाईवे जाम

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं