भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन अरेस्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

हैदराबादः साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अल्लू अर्जुन को गैर-इरादतन हत्या के मामले में अरेस्ट किया गया है। हैदराबाद की चिक्कडपल्ली थाने की पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि इस मामले में अल्लू अर्जुन ने एफआईआर निरस्त करने के लिए याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। बता दें कि अल्लू अर्जुन के साथ संध्या थियेटर सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य लोगों को भी आरोपी बताया गया था।

भगदड़ में गई थी महिला की जान
बता दें कि पुष्पा 2 की रिलीज से पहले स्क्रीनिंग का प्रोग्राम हैदराबाद की संख्या थियेटर पर रखा हुआ था। इस दौरान अल्लू अर्जुन भी स्क्रीनिंग पर पहुंच गए, अल्लू अर्जुन को देखने के लिए भगदड़ मच गई, जिसके चलते एक महिला की मौत हो गई और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद चिक्कडपल्ली पुलिस थाने में अल्लू अर्जुन सहित थियेटर मालिक एवं सुरक्षा से जुड़े लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था।

मृतक के परिजन को हर संभव मदद देने की किया था ऐलान
घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने दुख जाहिर किया और मृतक महिला के परिजनों को 25 लाख रूपए देने का ऐलान किया था। वहीं हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया था।

भिंड में भीषण सड़क हादसा: 7 लोगों की दर्दनाक मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी