पीलीभीत में ऑल इंडिया एक्शन कमेटी ने आतंकवाद के खिलाफ फूंका पुतला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
All India Action Committee burnt effigy against terrorism in Pilibhit

उलेमाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

जिला संवाददाता: निजाम अली, पीलीभीत

पीलीभीत में ऑल इंडिया एक्शन कमेटी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान उलेमाओं और कमेटी के सदस्यों ने आतंकवाद का पुतला दहन कर नारेबाजी की और आतंक के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।

उलेमाओं ने हाल ही में हुई 26 सैलानियों की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और इस जघन्य कृत्य ने देशवासियों के दिलों को झकझोर दिया है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उलेमाओं ने कहा कि आतंकवादियों को उनके घरों में घुसकर खत्म किया जाए ताकि देश में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

प्रदर्शन के बाद उलेमाओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अमरिया के एसडीएम को सौंपा, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने और दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की गई।

उलेमाओं ने यह भी स्पष्ट किया कि वे सरकार के साथ हैं और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह आतंकवाद के खिलाफ और भी सख्त रणनीति अपनाए।

पीलीभीत में हुए इस प्रदर्शन ने जिलेभर में संदेश दिया कि आतंकवाद के खिलाफ सभी समुदाय एकजुट हैं और देशहित में किसी भी बलिदान से पीछे नहीं हटेंगे।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे