इंदौर में नंदलालपुरा के सभी किन्नरों का होगा मेडिकल टेस्ट, SIT की कार्यवाही पर उठे सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: नंदलालपुरा क्षेत्र में रहने वाले सभी किन्नरों का अब मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। यह निर्णय उस विवाद के बाद सामने आया है जब 24 किन्नरों ने एक साथ फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि चार महीने पहले गठित SIT ने अब तक न तो कोई रिपोर्ट सौंपी है और न ही किसी का बयान दर्ज किया है।

बीजेपी नेताओं ने उठाई कार्रवाई की मांग

घटना के बाद शहर के बीजेपी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने नंदलालपुरा के डेरे में रहने वाले सभी किन्नरों का मेडिकल टेस्ट करवाने और दस्तावेजों की जांच की मांग की। साथ ही, उन्होंने सीमा और पायल गुरु के मालेगांव कनेक्शन और मनी लॉन्ड्रिंग की भी जांच करने की बात कही। बीजेपी नेताओं ने SIT की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो मामला इतना नहीं बढ़ता। पुलिस कमिश्नर ने सभी सुझावों पर सहमति जताई है।

4 महीने पुराना विवाद, कार्रवाई ठप

किन्नर सपना गुरु, पायल और अन्य के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा था। 30 मई 2025 को पायल और उसके साथियों ने सपना के कमरे का ताला तोड़कर सामान चुरा लिया था। इस मामले की शिकायत पंढरीनाथ थाने में दर्ज की गई थी, लेकिन टीआई अजय नायर ने बयान लिए बिना 20 दिन में रिपोर्ट बंद कर दी। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जांच दोबारा शुरू की गई और एक SIT का गठन हुआ। मगर चार महीने बीत जाने के बाद भी टीम ने किसी का बयान नहीं लिया, जिससे जांच पर गंभीर सवाल उठे हैं।

SIT की स्थिति

इस SIT का गठन पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में किया था। इसमें एडिशनल डीसीपी आनंद यादव, एसीपी हेमंत चौहान और टीआई पंढरीनाथ शामिल थे। लेकिन मीणा और यादव के तबादलों के बाद जांच लगभग ठप पड़ गई। नए अधिकारियों ने नंदलालपुरा के किन्नरों से जुड़ी शिकायतों को दरकिनार कर दिया, जिससे असंतोष बढ़ा।

नई जांच की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि मामले में टेरर फंडिंग, धर्मांतरण, बैंक ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल्स की गहन जांच कराई जाए। उनका कहना है कि SIT को पहले ही कई अहम जानकारियां सौंपी गई थीं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिलाया है कि अब इस केस की जिम्मेदारी एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को सौंपी जाएगी और जांच दोबारा तेज की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Tamil Nadu के सीएम विजय का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता; महिलाओं को भी जल्द मिलेंगे 1000 रुपये

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में झमाझम बारिश,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय