,

ऋषिकेश में प्रदर्शित हुई ‘अजेय: दी अनटोल्ड ऑफ ए योगी’, संत-महात्माओं ने सराहा मुख्यमंत्री का सफर

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट:: महेश पंवार

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म अजेय: दी अनटोल्ड ऑफ ए योगी आज ऋषिकेश में प्रदर्शित की गई। इस विशेष स्क्रीनिंग में ऋषिकेश और आसपास के इलाके के कई आश्रमों से सैकड़ों संत-महात्मा और नागरिक सिनेमाघर पहुंचे। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मेयर अनीता ममगाई और इस फिल्म के मुख्य प्रेरणा स्रोत शांतनु गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शो का शुभारंभ किया।

फिल्म का प्रेरक स्रोत शांतनु गुप्ता की लिखी गई किताब The Monk Who Became Chief Minister रही है, जो योगी आदित्यनाथ के एक साधारण युवक से राजनीति में मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को दर्शाती है। फिल्म में उनके व्यक्तिगत संघर्ष, साधना और राजनीतिक उत्थान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

स्क्रीनिंग के दौरान साधु-संतों ने इस सफर को गहराई से सराहा और कई बार जय श्री राम के उद्घोष से सिनेमाघर गुंजायमान रहा। दर्शकों ने फिल्म को न केवल मनोरंजन बल्कि प्रेरणा का स्रोत बताते हुए मुख्यमंत्री के जीवन से सीख लेने की बात कही। इस आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि योगी आदित्यनाथ का जीवन और संघर्ष न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी लोगों के लिए प्रेरक है।

फिल्म की प्रदर्शनी ने स्थानीय नागरिकों और संत-महात्माओं को एक मंच पर ला कर उनकी भागीदारी और सम्मान को बढ़ाया, साथ ही युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया कि कैसे साधना, अनुशासन और दृढ़ निश्चय से कोई व्यक्ति सामान्य जीवन से असाधारण ऊंचाइयों तक पहुँच सकता है।

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त