,

AISSEE EXAM: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन की आज अंतिम तिथि

AISSEE Sainik School Admission 2025 Application last date

सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2025) का आयोजन किया जाता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज खत्म हो जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अप्लाई करने की आज लास्ट डेट
सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2024 से शुरू हुई थी, इच्छुक छात्र आज यानि 13 जनवरी 2025 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 14 जनवरी 2025 तय की गई है। उधर सुधार विंडो 16 जनवरी से 18 जनवरी 2025 तक खुली रहेगी। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्दी ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

AISSEE EXAM:कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
क्लास 6 में प्रवेश के लिए छात्र की उम्र 31 मार्च 2025 तक 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए।
क्लास 9 में प्रवेश के लिए छात्र की उम्र 31 मार्च 2025 तक 13 से 15 वर्ष होना चाहिए।

AISSEE आवेदन शुल्क
सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए लड़कियों को 6वीं कक्षा में ही प्रवेश मिल सकेगा। 9वीं क्लास में सिर्फ सीटें उपलब्ध होने पर ही लड़कियों को प्रवेश दिया जाएगा। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 800 रु. है, जबकि ST/STवर्ग के छात्रों के लिए यह 650 रु. है।

ऐसे करें तुरंत आवेदन?

वेबसाइट exam.nta.ac.in पर लॉगइन करें।
होमपेज पर AISSEE 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन प्रिंट आउट लें।

ये भी पढ़िए: युवा कंटेंट क्रिएटर पहुंचाएं जरूरतमंद नागरिकों तक महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…