,

Agra YouTuber: आगरा में रील के चक्कर में सड़क बना जिम: चलती बस रोककर लगाए पुश-अप, ट्रैफिक ठप

Agra Youtuber

Agra YouTuber: सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में एक यूट्यूबर ने आगरा की व्यस्त सड़क को स्टंट का मंच बना दिया। युवक ने सिटी बस को बीच सड़क पर रुकवाया और उसके सामने पुश-अप लगाने लगा। इस दौरान उसका साथी मास्क पहनकर ट्रैफिक रोकता नजर आया। 16 सेकेंड का यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Agra YouTuber: बिजली घर चौराहे के पास की घटना

यह मामला आगरा के बिजली घर चौराहे के पास छिपीटोला रोड का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखता है कि एक युवक अचानक सड़क के बीच आकर वाहनों को रोक देता है। वह टार्जन जैसी शाही ड्रेस पहने हुए है और काला मास्क लगाए नजर आता है।

चलती बस रोककर किया स्टंट

इसके बाद दूसरा युवक सामने से आ रही सिटी बस को रुकवाता है और सड़क पर ही पुश-अप लगाने लगता है। इसी दौरान उसका साथी ट्रैफिक को रोके रहता है। कुछ देर में पूरे रास्ते पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है और राहगीर तमाशबीन बने नजर आते हैं।

रील बनाने के लिए किया गया पूरा ड्रामा

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा घटनाक्रम सिर्फ सोशल मीडिया रील के लिए किया गया। वीडियो भले ही पुराना बताया जा रहा हो, लेकिन इसके वायरल होते ही मामला चर्चा में आ गया और पुलिस ने संज्ञान ले लिया।

Agra YouTuber: यूट्यूबर की पहचान सरफराज कादिर

स्टंट करने वाले युवक की पहचान सरफराज कादिर के रूप में हुई है। उसके इंस्टाग्राम पर करीब 62.2 हजार फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब चैनल पर लगभग 5 लाख सब्सक्राइबर बताए जा रहे हैं। सरफराज इससे पहले भी आगरा के पर्यटन स्थलों, खासकर ताजमहल पर वीडियो बना चुका है।

पहले भी बना चुका है विवादित वीडियो

जानकारी के मुताबिक, सरफराज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और आए दिन अपनी टीम के साथ वीडियो अपलोड करता रहता है। ताजमहल परिसर में शाही ड्रेस पहनकर बनाए गए वीडियो भी उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर मौजूद हैं, जिन्हें लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं।

Agra Youtuber

पुलिस ने शुरू की जांच

रकाबगंज थाना प्रभारी निशामक त्यागी ने बताया कि बस रोककर रील बनाने का मामला सामने आया है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और यूट्यूबर की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़क पर इस तरह का स्टंट कानूनन अपराध है।

यह खबर भी पढ़ें: Agra news: अनधिकृत कॉलोनी पर चला एडीए का बुलडोजर, बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Agra YouTuber: सार्वजनिक सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने सोशल मीडिया के लिए किए जा रहे खतरनाक स्टंट पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे लोकप्रियता के लिए नियम न तोड़ें और सड़क सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करें।

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…