आगरा: NRI महिला से 4 हजार डॉलर की लूट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आगरा: NRI महिला से 4 हजार डॉलर की लूट

आगरा में गुरुवार देर शाम ट्रांस यमुना क्षेत्र के झरना नाले के पास एक NRI महिला और उनकी बेटी से बाइक सवार बदमाशों ने करीब 4 हजार अमेरिकी डॉलर, दो आईफोन, पासपोर्ट और नकदी लूट ली। महिला अपनी बेटी के साथ कार से दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थीं। बदमाशों ने कार चालक को टायर पंचर होने का झांसा दिया और मौके का फायदा उठाकर पर्स झपटकर फरार हो गए।

पंचर बताकर गाड़ी रुकवाई, पर्स लेकर भागे बदमाश
ड्राइवर जसवीर के मुताबिक, पीछे से आए बाइक सवारों ने कहा कि गाड़ी पंचर हो गई है। वह करीब एक किलोमीटर आगे एक दुकान पर कार रोकर पंचर चेक कराने लगा। तभी बाइक सवार दो युवक फिर पहुंचे और कार की पिछली सीट पर बैठी महिला के खुले शीशे के पास आए। एक बदमाश ने झपट्टा मारकर पर्स छीनने की कोशिश की। महिला ने पकड़ा भी, लेकिन छीना-झपटी में बदमाश पर्स लेकर फरार हो गए।

पर्स में 4 हजार अमेरिकी डॉलर, लगभग 20 हजार भारतीय मुद्रा, दो आईफोन और महिला का पासपोर्ट था। पीड़ित महिला 80 वर्षीय NRI कुमारी वर्मन हैं, जो 15 साल से अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपनी बेटियों के साथ रहती हैं। वह जयपुर में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थीं और आगरा में अपने भाई से मिलने पहुंची थीं। अगले दिन तड़के उनकी दिल्ली से फ्लाइट थी।

ड्राइवर पर भी शक, पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी की
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि ड्राइवर का बयान बार-बार बदल रहा है, इसलिए पुलिस उसे भी शक के घेरे में जांच रही है। महिला को थाने लाकर विस्तृत बयान दर्ज किया गया है और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे