,

AGRA: तहसील के सामने खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

AGRA

Reporter: Farhan Khan, Edit By: Mohit Jain

AGRA: खेरागढ़ थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कस्बे की तहसील के सामने खड़े एक ट्रक में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक में भरे रुई के बिनौले के बोरे धू-धू कर जलने लगे। आग की ऊंची लपटें और घना काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिशें शुरू कीं। पानी, मिट्टी और उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रक में रुई के बिनौले लदे होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की चपेट में आकर ट्रक में रखा लाखों रुपये का माल पूरी तरह जलकर राख हो गया।

इस घटना से ट्रक चालक गहरे सदमे में आ गया। अपनी आंखों के सामने ट्रक और मेहनत की कमाई को जलता देख उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे संभाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह खबर भी पढ़ें: Pilibhit News: पीलीभीत पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के लिए विशेष योगाभ्यास, फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

सूचना मिलते ही खेरागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…