अखिल भारत हिंदू महासभा ‘द ताज स्टोरी’ दिखाएगी फ्री, फिल्म टैक्स फ्री करने की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
अखिल भारत हिंदू महासभा ‘द ताज स्टोरी’ दिखाएगी फ्री, फिल्म टैक्स फ्री करने की मांग

अखिल भारत हिंदू महासभा ने आगामी फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि आगरा के कई सिनेमाघरों में फिल्म के पहले शो के लिए 100 टिकटें मुफ्त में दी जाएंगी। इसके साथ ही महासभा ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

100 दर्शकों को फ्री टिकट, कोल्ड ड्रिंक और चिप्स भी मिलेंगे

महासभा ने बताया कि आगरा के मेहर सिनेमा हॉल, संजय टॉकीज समेत अन्य सिनेमाघरों में ‘द ताज स्टोरी’ के पहले शो के लिए 100 दर्शकों को मुफ्त टिकट दी जाएगी। इन दर्शकों को फ्री कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और आने-जाने का पूरा खर्चा भी संगठन की ओर से वहन किया जाएगा। इसके लिए महासभा ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, ताकि इच्छुक लोग पंजीकरण कर सकें।

‘फिल्म तेजोमहालय की सच्चाई दिखाएगी’ मीरा राठौर

अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि फिल्म के माध्यम से ताजमहल की सच्चाई जनता के सामने लाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा “मैंने पहले भी वहां भगवा झंडा फहराया है और जलाभिषेक किया है। अगर इस सच्चाई को उजागर करने के लिए मुझे दोबारा जेल भी जाना पड़े, तो मैं तैयार हूं।”
उन्होंने कहा कि संगठन चाहता है कि लोग अधिक से अधिक संख्या में फिल्म देखें और तेजोमहालय की सच्चाई जानें।

महासभा से जुड़े संजय जाट ने कहा कि फिल्म में ताजमहल के नीचे के 22 बंद कमरों को खोलने की मांग को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। उन्होंने कहा, “जो सही इतिहास दिखाएगा, वही इन्हें विवादित लगेगा।
अयोध्या में राम मंदिर और ज्ञानवापी का मामला भी विवाद बताया गया था। अब तेजोमहालय की सच्चाई सामने लाई जा रही है तो इसे भी विवादित कहा जा रहा है।

मुख्यमंत्री से फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग

महासभा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ‘द ताज स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने की मांग की है।
संगठन का कहना है कि यह फिल्म तेजोमहालय आंदोलन को मजबूत करेगी और लोगों को इतिहास को नए दृष्टिकोण से देखने के लिए प्रेरित करेगी।

ज्ञापन देने वालों में मीना दिवाकर, सौरभ शर्मा, विशाल कुमार, नंदू भाई, विपिन राठौर, मनीष कुमार, हीरा देवी और निशा ठाकुर शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीतेश भारद्वाज, मंडल महामंत्री आगरा ने की।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे