Agra: क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के लिए परमिशन जरूरी, उल्लंघन पर 6 महीने की जेल या 20 हजार जुर्माना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra

Agra: क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करना भारी पड़ सकता है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना परमिशन पार्टी करने पर 6 महीने की जेल, 20 हजार रुपये जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। इसके साथ ही नशे में वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन कार्यक्रमों पर लागू होगा नियम
क्रिसमस और 31 दिसंबर की न्यू ईयर ईव पर जिले के होटल, रेस्टोरेंट, डिस्को क्लब, रूफटॉप और अन्य स्थानों पर होने वाले मनोरंजन कार्यक्रम उत्तर प्रदेश चलचित्र (विनियमन) अधिनियम 1955 की धारा 2 (a-2) के अंतर्गत आते हैं। ऐसे किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पहले धारा 4क (1) के तहत अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

बिना अनुमति कार्यक्रम पर सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी होटल, रेस्टोरेंट या क्लब में बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित किया गया तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ऑनलाइन पोर्टल से करनी होगी आवेदन प्रक्रिया
क्रिसमस और न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विभागीय ऑनलाइन पोर्टल http://up-gst.com/entertainmenttax/ पर आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन के साथ आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों की जांच के बाद मामला जिला मजिस्ट्रेट को अनुमति के लिए भेजा जाएगा।

समस्या होने पर यहां करें संपर्क
आवेदन प्रक्रिया में किसी भी तरह की समस्या आने पर सहायक मनोरंजन कर आयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट आगरा से संपर्क किया जा सकता है।

नशे में ड्राइविंग और अवैध शराब पर भी सख्ती


पुलिस उपायुक्त सिटी सैय्यद अली अब्बास ने कहा है कि जिन होटल या क्लब संचालकों के पास बार संचालन का लाइसेंस नहीं होगा और यदि वहां शराब परोसी जाती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नशे में वाहन चलाने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

होटल और क्लब संचालकों को निर्देश
सभी होटल, रेस्टोरेंट, डिस्को क्लब और रूफटॉप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम से पहले अनुमति अवश्य लें। नियमों के उल्लंघन पर 6 महीने का कारावास, 20 हजार रुपये का जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान है।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे