आगरा ब्रेकिंग: ताजमहल देखने आई विदेशी महिला पर्यटक गश खाकर गिरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra Breaking: Foreign female tourist who came to see Taj Mahal fainted and fell

आधे घंटे तक नहीं मिला महिला को उपचार

आगरा
विश्व धरोहर ताजमहल में एक बार फिर लचर व्यवस्थाओं की पोल खुली है। सोमवार को ताजमहल घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक अचानक बेहोश होकर ज़मीन पर गिर गई। घटना रॉयल गेट के पास की है, जहां वह अपनी टूरिस्ट ग्रुप के साथ ताजमहल का दीदार कर रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला को अचानक चक्कर आया और वह ज़मीन पर गिर गई। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आधे घंटे तक उसे कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल सकी।

इतना समय बीतने के बावजूद न तो कोई स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचा, न ही प्रशासन की ओर से तत्काल कोई मदद मुहैया कराई गई। आखिरकार काफी देर बाद सीआईएसएफ के जवान हरकत में आए और महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

ताजमहल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
यह कोई पहली घटना नहीं है जब ताजमहल में किसी विदेशी मेहमान के साथ हादसा हुआ हो। इससे पहले भी कई बार स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो चुके हैं।

पर्यटकों का कहना है कि इतने बड़े और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर मेडिकल इमरजेंसी के लिए कोई स्थायी सुविधा नहीं होना बेहद चिंताजनक है।

प्रशासन बना मूकदर्शक
ताजमहल में लचर व्यवस्थाओं को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आंखें अभी भी मूंदी हुई हैं। ऐसी घटनाएं न केवल भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावित करती हैं, बल्कि यह सवाल भी उठाती हैं कि क्या हम अपने विश्व प्रसिद्ध धरोहर की गरिमा और पर्यटकों की सुरक्षा को गंभीरता से ले रहे हैं?

अब देखना होगा कि इस घटना के बाद प्रशासन हरकत में आता है या एक और हादसा फाइलों में दबकर रह जाएगा।

राशिफल 08 अप्रैल 2025: आज क्या कहते हैं आपके सितारे? जानिए कब मिलेगा शुभ समय, कहाँ रखें सावधानी

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे