आगरा में ADA की बड़ी कार्रवाई: तीन अवैध निर्माणाधीन बिल्डिंग सील

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आगरा में ADA की बड़ी कार्रवाई: तीन अवैध निर्माणाधीन बिल्डिंग सील

BY: MOHIT JAIN

आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) लगातार अवैध निर्माणों पर शिकंजा कस रहा है। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में मानकों की अनदेखी करते हुए बनाए जा रहे तीन निर्माणाधीन भवनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। ADA ने न सिर्फ बिल्डिंगों को सील किया, बल्कि मालिकों को नोटिस भी थमा दिए।

नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में कार्रवाई

पहली कार्रवाई रकाबगंज वार्ड की नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में हुई। यहां गंगाराम नामक व्यक्ति भूखंड संख्या 28 पर स्वीकृत मानचित्र को दरकिनार कर दो मंजिला इमारत खड़ी कर रहे थे। पहले ही चेतावनी देने के बावजूद जब निर्माण नहीं रोका गया, तो ADA टीम ने मौके पर पहुंचकर इमारत को सील कर दिया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 28 क (1) के तहत की गई।

लोहामंडी वार्ड में दो बिल्डिंग सील

इसके बाद ADA ने लोहामंडी वार्ड में दो अवैध निर्माणों को निशाना बनाया।

  • कृष्णापुरी क्षेत्र में केदारनाथ ने बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण शुरू कर दिया था। यहां ऊंची बाउंड्री और लोहे का गेट लगाकर पहली मंजिल का काम भी पूरा कर लिया गया था। सूचना मिलने पर ADA ने बिल्डिंग को सील कर दिया।
  • वहीं, भरत सिंह ने प्लॉट नंबर 5, खसरा संख्या 42, 43, 44, 58 और 59 पर पिलरों पर निर्माण कार्य कर रखा था। इमारत का फिनिशिंग काम शुरू होने ही वाला था, लेकिन उससे पहले ADA ने वहां पहुंचकर निर्माण पर रोक लगाई और सील कर दिया।

लगातार सख्ती दिखा रहा है ADA

आगरा में अवैध निर्माण लंबे समय से एक बड़ी समस्या बने हुए हैं। अब ADA की टीम लगातार ऐसे निर्माणों पर नजर रख रही है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है ताकि शहर का विकास योजनाबद्ध तरीके से हो सके।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे