लेह से गिरफ्तारी के बाद सोनम वांगचुक को जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया, हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखी गई नजरबंदी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जोधपुर: प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को लेह पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया। जेल प्रशासन ने उन्हें हाई-सिक्योरिटी वार्ड में रखा है, जहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। उनकी मेडिकल जांच भी की गई है।

CCTV निगरानी और कड़ी सुरक्षा

जेल सूत्रों के अनुसार, वांगचुक की गतिविधियों पर हर पल नजर रखी जा रही है। उन्हें लगातार सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में रखा गया है। यह वही जेल है जहां विवादित धर्मगुरु आसाराम बापू भी बंद हैं, हालांकि दोनों को अलग-अलग वार्ड में रखा गया है।

लेह में इंटरनेट बंद

NSA के तहत हुई गिरफ्तारी के बाद लेह में एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। गौरतलब है कि लद्दाख में राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इन झड़पों में अब तक चार लोगों की मौत और 90 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

आंदोलन और अनशन की पृष्ठभूमि

वांगचुक ने 10 सितम्बर से लेह में अनशन शुरू किया था। उनकी प्रमुख मांगें थीं—

  • लद्दाख को राज्य का दर्जा मिले
  • क्षेत्र को छठी अनुसूची में शामिल किया जाए
  • नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा हो

हालांकि, बढ़ती हिंसा को देखते हुए उन्होंने 24 सितम्बर को अपना अनशन समाप्त कर दिया था।

गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध

वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक स्तर पर भी विरोध तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर मोमबत्ती जुलूस निकाला। इस प्रदर्शन में पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Fuel Saving : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छोड़ा काफिला, ईंधन बचत की पहल

Fuel Saving : प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला

Mahasamund में घर पर गिरी आकाशीय बिजली, आग लगने से पूरा मकान जलकर खाक

Report by: Tarachand Patel Mahasamund जिले के बागबाहरा ब्लॉक स्थित ग्राम बाघामुड़ा

Khairagarh में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश और आंधी से गर्मी से मिली राहत

Report by: Khilesh Verma Khairagarh जिले में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल

3 रुपये महंगा हुआ Petrol Diesel, ट्रांसपोर्ट से रसोई तक पड़ेगा असर

Petrol Diesel: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की

Tamil Nadu के सीएम विजय का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता; महिलाओं को भी जल्द मिलेंगे 1000 रुपये

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में झमाझम बारिश,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक