,

तलाक के बाद धनश्री वर्मा ने बदला करियर, राजकुमार राव संग बोल्ड लुक में आईं नजर, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली — क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से अलगाव के बाद धनश्री वर्मा ने अपने करियर की दिशा में एक नया मोड़ ले लिया है। एक समय डॉक्टर से कोरियोग्राफर बनी धनश्री अब बॉलीवुड में बतौर डांसर डेब्यू कर रही हैं। उनकी यह नई पारी एक आइटम सॉन्ग के जरिए शुरू हुई है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

‘भूल चूक माफ’ में धनश्री की एंट्री

धनश्री वर्मा जल्द ही राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में एक आइटम डांस करते हुए नजर आएंगी। इस गाने का नाम ‘टिंग लिंग सजना’ है, जिसमें वे ग्लैमरस अंदाज में थिरकती दिखाई दे रही हैं। इस गाने में उन्होंने लाल रंग की हाई स्लिट ड्रेस पहनी है, जो उनके बोल्ड अवतार को हाईलाइट कर रही है। गाने में उनका किरदार एक बैचलर पार्टी में परफॉर्म करने वाली डांसर का है।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

इस गाने की झलक सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। कुछ लोग जहां धनश्री के नए लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उनकी तुलना राखी सावंत से करने लगे हैं। कुछ आलोचक यह भी पूछ रहे हैं कि तलाक के बाद क्या धनश्री को इस तरह के रोल करने की मजबूरी है, जबकि कुछ का मानना है कि यह उनकी व्यक्तिगत पसंद है और इसे प्रोफेशनल फैसले के तौर पर देखा जाना चाहिए।

चहल के फैंस नाखुश

धनश्री की यह नई शुरुआत युजवेंद्र चहल के कुछ प्रशंसकों को रास नहीं आ रही। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें इस तरह के गानों में देखकर दुख हुआ है। वहीं, कई लोगों ने यह भी कहा कि धनश्री को अपनी आजादी का पूरा हक है और उन्हें अपने करियर को जिस दिशा में चाहें, वहां ले जाने का अधिकार है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की