जीवित हैं इंदिरा भादुड़ी, मौत की खबर थी झूठी, जानिए भोपाल में कहां भर्ती हैं जया बच्चन की मां?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
indira bhaduri is alive

अभिनेता अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी जीवित हैं। जी हां आपने सही सुना अभिषेक बच्चन की नानी इंदिरा भादुड़ी अभी जिंदा हैं। उनके निधन की खबर अलग – अलग चैनलों और सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी, जो कि निराधार है।

अस्पताल में भर्ती हैं इंदिरा

इंदिरा की केयरटेकर बबली ने खुद इसकी जानकारी दी कि वो अभी जीवित हैं। बबली ने बताया “वो बिलकुल ठीक हैं, उनके रीढ़ के हड्डी में थोड़ा फैक्चर आया है इसलिए वो अस्पताल में भर्ती हैं। अमिताभ और जया के आगमन को लेकर उन्होंने कहा अपनो को देखने के लिए सभी आते हैं लेकिन वो बिलकुल स्वास्थ्य हैं।” हालांकि बबली ने इंदिरा किस अस्पताल में भर्ती हैं इसकी जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

दोपहर के बाद से इंदिरा भादुड़ी के मौत की खबर खूब वायरल हो रही थी। इससे फैंस को तगड़ा झटका लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिषेक बच्चन खुद भी भोपाल रवाना हो गए हैं। हालांकि उनके साथ बच्चन परिवार का और कौन – कौन सा सदस्य है इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। अब स्वास्थ्य का ताजा अपड़ेट जानने के बाद बच्चन परिवार के फैंस इंदिरा के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

भोपाल के अंसल अपार्टमेंट में रहती हैं इंदिरा

जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में रहती हैं। जया के पिता तरुण भादुड़ी पेशे से पत्रकार और लेखक थे। 1996 में पति के निधन के बाद इंदिरा यहां अकेली रहती हैं।

TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. TOP 10: Chhattisgarh Government का बड़ा फैसला – किसानों के लिए

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,