ACP मोहसिन खान की पत्नी सुहैला सैफ का आरोप- IIT स्कॉलर ने मेरे पति को हनीट्रैप में फंसाया ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: सर्वेंद्र सिंह

कानपुर के चर्चित यौन शोषण मामले में नया मोड़ आया है। निलंबित सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मोहसिन खान की पत्नी सुहैला सैफ पहली बार सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने आईं और IIT कानपुर की पीएचडी स्कॉलर पर उनके पति को हनीट्रैप में फंसाने का गंभीर आरोप लगाया। सुहैला ने कहा, “IIT स्कॉलर ने मेरे शौहर को हनीट्रैप में फंसाया है। साथ रहने के बहाने उसके मंसूबे क्या थे, यह हम कोर्ट में साबित करेंगे। चाहे हालात कैसे भी हों, मैं अपने शौहर के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ती रहूंगी।”

बताते चले पिछले साल 12 दिसंबर 2024 को IIT कानपुर की एक पीएचडी स्कॉलर ने ACP मोहसिन खान के खिलाफ कल्याणपुर थाने में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मोहसिन को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय, लखनऊ अटैच कर दिया गया। 19 दिसंबर 2024 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी और चार्जशीट दाखिल करने पर रोक लगा दी। करीब तीन महीने बाद, मार्च 2025 में विशेष जांच दल (SIT) की जांच में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मोहसिन को निलंबित कर दिया।

मोहसिन की पत्नी सुहैला सैफ ने मीडिया से बात करते हुए भावुक और गुस्से भरे लहजे में कहा कि IIT स्कॉलर ने उनके पति को जानबूझकर फंसाया। उन्होंने दावा किया कि स्कॉलर पहले ही उनसे मिल चुकी थी और उसके इरादे शुरू से संदिग्ध थे। सुहैला ने यह भी आरोप लगाया कि स्कॉलर ने उनके परिवार को धमकाया और झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की। सुहैला ने इस मामले में कोर्ट का रुख किया है और स्कॉलर के खिलाफ धमकाने और झूठे आरोप लगाने की शिकायत दर्ज की है।

मोहसिन की पत्नी के आरोपों पर IIT स्कॉलर के जवाबी आरोप

मामले में दूसरी ओर पीएचडी स्कॉलर ने मोहसिन और उनके वकील गौरव दीक्षित पर मानहानि और धमकाने का आरोप लगाते हुए एक और FIR दर्ज कराई थी। स्कॉलर का कहना है कि मोहसिन ने अपनी शक्ति और प्रभाव का इस्तेमाल कर उसे डराने-धमकाने की कोशिश की। उसने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि वह मोहसिन के रसूख के कारण IIT कैंपस से बाहर नहीं निकल पा रही है। स्कॉलर ने यह भी आरोप लगाया कि मोहसिन और उनकी मां ने उस पर इस्लाम अपनाने और निकाह का दबाव डाला।

मामले की जांच के लिए गठित SIT ने मोहसिन के बयान दर्ज किए और उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया, हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार फोन से डेटा डिलीट होने की बात सामने आई है। स्कॉलर के मानहानि के मुकदमे में भी उसके बयान दर्ज हो चुके हैं। वहीं, सुहैला की शिकायत पर रावतपुर थाने में स्कॉलर के खिलाफ घर में घुसकर बंधक बनाने और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2025 को होनी है।

विवादों में यूं रहा एसीपी मोहसिन खान का सफर

2013 बैच के पीपीएस अधिकारी मोहसिन खान को इस साल 15 अगस्त को DGP ने सिल्वर मेडल से सम्मानित किया था। वह कानपुर में कलेक्टरगंज और साइबर क्राइम सेल के ACP के रूप में तैनात थे। IIT कानपुर से साइबर क्राइम और क्रिमिनोलॉजी में पीएचडी करने के दौरान उनकी मुलाकात स्कॉलर से हुई थी। इस मामले के बाद उनकी पीएचडी की NOC रद्द कर दी गई और IIT ने उनका दाखिला भी रद्द कर दिया।

यह मामला कानपुर से लेकर लखनऊ तक सुर्खियों में है। दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप और कोर्ट की कार्रवाई ने इसे और जटिल बना दिया है। सुहैला सैफ का दावा है कि वह अपने पति के लिए इंसाफ की लड़ाई जारी रखेंगी, जबकि स्कॉलर भी अपनी बात पर अडिग है। इस मामले का सच कोर्ट में सामने आने की उम्मीद है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

PM Malaysia Visit Day 2: गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान… भारत–मलेशिया दोस्ती की नई उड़ान

PM Malaysia Visit Day 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का

Swadesh Agenda: अखंड भारत का नक्शा: चीन–पाक को बड़ा झटका

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda में आज बात करेंगे उस अखंड भारत

Border 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, 300 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

Border 2 Collection: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने

IND vs USA T20 WC 2026: भारत ने USA को 29 रन से हराया, सूर्या चमके, गेंदबाज छाए

IND vs USA T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय

JH News 08-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 08-02-2026: 1. पिता पर दो माह के मासूम की हत्या

CG News 08-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 08-02-2026: 1. रायपुर में अमित शाह की नक्सलवाद बैठक केंद्रीय

MP News 08-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 08-02-2026: 1. कटनी, शहडोल-उमरिया सबसे ठंडे तापमान 3.5 डिग्री तक

Horoscope 08-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 08-02-2026: मेष राशि आज प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक