,

एमवाय अस्पताल में इलाज के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Devendra Jaiswal

इंदौर: शहर के प्रमुख सरकारी अस्पताल एमवाय हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को डॉक्टरों से परिचित बताकर मरीजों के परिजनों से हजारों रुपए वसूले थे।

जानकारी के अनुसार, फरियादी अजय सोलंकी ने संयोगितागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अपनी मां का इलाज करवाने वह एमवाय अस्पताल गए थे, जहां उन्हें अरविंद नामक व्यक्ति मिला। अरविंद ने खुद को अस्पताल से जुड़ा और डॉक्टरों के संपर्क में बताकर कहा कि वह बेहतर इलाज में मदद कर सकता है। इस भरोसे में अजय ने उसे करीब ₹8,000 दे दिए। लेकिन पैसे लेने के बाद भी इलाज में कोई खास सुधार नहीं हुआ और डॉक्टरों ने साफ किया कि उनका अरविंद से कोई संबंध नहीं है।

जब अजय ने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो अरविंद टाल-मटोल करने लगा। इसके बाद अजय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान दो और पीड़ित भी सामने आए, जिन्होंने बताया कि उन्होंने भी इसी आरोपी को पैसे दिए थे, लेकिन न तो उनका इलाज हुआ और न ही रकम वापस मिली।

पुलिस ने सभी शिकायतों के आधार पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले भी एमवाय अस्पताल परिसर में इसी तरह के अन्य लोगों को निशाना बनाया था या नहीं।

अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में न आएं और इलाज से जुड़ी जानकारी सीधे अस्पताल प्रबंधन या चिकित्सक से ही प्राप्त करें।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के