,

हत्या का फरार आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

Absconding murder accused arrested from Tamil Nadu

रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

रायगढ़। चक्रधर नगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते मार्च में जामगांव रेलवे ट्रैक पर हुए हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी बसंत चौहान को पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी पहचान छुपाकर वहां मजदूरी कर रहा था और पुलिस को चकमा देने के लिए मोबाइल फोन भी बंद रखा था।

घटना का विवरण:

12 मार्च की सुबह जामगांव रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शुरुआती तौर पर यह हादसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस की गहन जांच में यह एक सुनियोजित हत्या निकली। मृतक जितेंद्र सिंह की हत्या उसी के साथी सुरेश सिंह और बसंत चौहान ने मिलकर की थी।

हत्या की वजह:

आरोपी सुरेश सिंह को शक था कि जितेंद्र का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इसी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने 11 मार्च की रात उसे बहाने से जामगांव बुलाया। पहले शराब पिलाई, फिर नुकीले हथियार से उसके सिर और गले पर हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद सुरेश ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और खुद ही थाने पहुंचकर लाश मिलने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पुलिस की जांच और गिरफ्तारी:

पुलिस ने जब साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच की, तो सुरेश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपना जुर्म कबूल लिया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके बाद से दूसरा आरोपी बसंत चौहान फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी अमित शुक्ला के निर्देशन में लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। तकनीकी विश्लेषण के जरिए एक अनजान नंबर की गतिविधि से सुराग मिला, जिसके आधार पर एएसआई नंद कुमार सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम को तमिलनाडु भेजा गया। वहां एक होटल में जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

रिक्रिएशन और सबूत जुटाए गए:

पूछताछ में बसंत ने भी अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उसे घटनास्थल ले जाकर हत्या का रिक्रिएशन कराया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मोबाइल फोन भी आरोपी के मेमोरेंडम पर बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

रायगढ़ पुलिस की इस सफलता की क्षेत्र में सराहना हो रही है। यह केस पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और कड़ी मेहनत का उदाहरण बन गया है।

Also Read; Rashifal 18 May 2025: आज का राशिफल – जानिए आपकी राशि का भविष्यफल

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…