,

ट्रेलर से ज्यादा धूम मचा रहा ‘Aayi Nai’, आखिर क्यों ‘स्त्री-2’ के मेकर्स ने ‘आई नहीं’ गाने के लिए पवन सिंह को चुना? जानिए यहां

बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं। जिनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करके नया रिकॉर्ड बना जाती हैं जो सालों दर्शकों को याद रहती हैं। जबकि कई फिल्में ऐसी भी बनती हैं जो आते ही कहां गायब हो जाती हैं किसी को पता तक नहीं चल पता। लेकिन हम आज एक ऐसी फिल्म की बात करेंगे जो 31 अगस्त साल 2018 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को दर्शकों का प्यार इतना मिला था कि ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हो गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स अब इस फिल्म का सीक्वल लेकर आए हैं, जो 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब तक आप शायद जान ही गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं। जी हां, बात स्त्री-2 की कर रहे हैं जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

फिल्म को लेकर फैन्स में पहले से ही क्रेज है लेकिन इस फिल्म से जुड़े एक गाने ने फिल्म की क्रेज को कई गुना बढ़ा दिया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले फिल्म का एक गाना ‘आई नहीं’ रिलीज हुआ था। इस गाने को भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने गाया था। जिनके गाने रिलीज होने के कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि स्त्री-2 के मेकर्स ने इस गाने के लिए पवन सिंह को ही क्यों चुना, क्या रही वजह?

आई नहीं’ ने फिल्म के ट्रेलर को पछाड़ा

पवन सिंह की पॉपुलैरिटी का पता इस बात से लगा सकते हैं कि यूट्यूब पर ‘आई नहीं’ गाने को रिलीज हुए महज 12 दिन हुए लेकिन फिल्म के ट्रेलर से ज्यादा व्यूज और लाइक गाने पर है। ‘आई नहीं’ गाने को यूट्यूब चैनल सारेगामा म्यूजिक पर 1 अगस्त 2024 को रिलीज किया गया था। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि लाइक करीब 9 लाख तक पहुंच चुके हैं। खबर लिखे जाने तक ‘आई नहीं’ गाने को यूट्यूब पर 4 करोड़ 6 लाख 82 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं गाने को 8 लाख 63 हजार से अधिक बार लाइक किया जा चुका है। इस गाने के व्यूज और लाइक लगातार बढ़ रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 3 मिनट 18 सेकंड के इस गाने ने फिल्म स्त्री-2 के ट्रेलर को व्यूज और लाइक्स के मामले में पछाड़ दिया है।

स्त्री-2 का ट्रेलर 2 मिनट 54 सेकंड का है। इसे यूट्यूब चैनल ‘मैडॉक फिल्म्स’ पर 18 जुलाई 2024 को रिलीज किया गया था। अब तक इसे 37 मिलियन से ज्यादा व्यूज और करीब 5 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। खबर लिखे जाने तक स्त्री-2 के ट्रेलर को 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था। जबकि 4 लाख 96 हजार से अधिक दर्शकों ने ट्रेलर को पंसद किया था।

फैन्स को काफी पसंद आ रहा है ‘आई नहीं’ गाना

‘आई नहीं’ गाने को पवन सिंह के अलावा सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर ने भी अपनी आवाज दी है। बता दें कि जब से ये गाना रिलीज हुआ तब से सोशल मीडिया पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। पवन सिंह के बॉलीवुड में पहले गाने को लेकर फैंस में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। एमएलडी गेमिंग नाम के एक यूजर ने यूट्यूब के कॉमेंट बॉक्स में लिखा है, ‘बढ़िया भैया जी आपने तो इनको (राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर) भी नचा दिया, मुझे आप पर गर्व है।’ रजक भरत नाम के दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ऐसे ही ट्रेंडिंग में रहने दो भाई लोग खूब लाईक करो कॉमेंट।’ जबकि तीसरे यूजर ने लिखा, पवन सिंह का जलवा ट्रेंडिंग में रहना चाहिए।

‘आई नहीं’ के लिए पवन सिंह ही क्यों?

पवन सिंह का स्टारडम बिहार, यूपी, झारखंड तक ही सीमित नहीं है बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में इनके चाहने वाले हैं। पवन सिंह को पावरस्टार के नाम से भी जाना जाता है। इनके चाहने वालों की संख्या, हजारों, लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। स्त्री-2 के मेकर्स ने पवन सिंह को ‘आई नहीं’ गाने के लिए इसलिए चुना है क्योंकि तीन राज्य बिहार, झारखंड और यूपी में इनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। अगर आबादी के लिहाज से देखें तो इन तीनों राज्यों की जनसंख्या करीब 40 करोड़ हो जाती है। जाहिर तौर पर जब जनसंख्या अधिक है तो फिल्मों के शौकीन लोग भी अधिक होंगे। अगर इस क्षेत्र (भोजपुरी राज्य) से कोई बॉलीवुड में वो भी खासकर भोजपुरी सिनेमा से जाता है तो लोग अपने क्षेत्र के लड़के को सपोर्ट करते है। इसी का फायदा उठाने के लिए फिल्म के मेकर्स ने ऐसा किया है। जिससे फिल्म को सीधे तौर पर फायदा मिले, जो स्त्री-2 के साथ हो भी रहा है। फिल्म को पहले से कई गुना पवन सिंह ने अपने गाने ‘आई नहीं’ से दे दी है। जिसका असर आपको फिल्म के कलेक्शन पर यानी 16 अगस्त को साफतौर पर दिखाई भी देने वाला है।

फिल्म स्त्री-2 की ये है स्टारकास्ट?

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपार शक्ति खुराना जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं। इस फिल्म को अमर कौशिक ने डॉयरेक्ट किया है। जबकि फिल्म को दिनेश, ज्योति देशपांडे ने प्रोडूयस किया है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP