आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2025: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2025: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

BY: MOHIT JAIN

ग्रहों की चाल में बदलाव आपके दिन को प्रभावित कर सकता है। जानिए आज का दिन आपके करियर, परिवार, स्वास्थ्य और धन के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त होगा। अच्छे कार्यों के लिए आपकी प्रशंसा होगी। सेहत को लेकर कोई जरूरी जांच करानी पड़ सकती है। माताजी की ओर से मिली जिम्मेदारी थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। परिवार के लिए समय निकालना जरूरी रहेगा। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा और किसी मनोकामना की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष राशि

आज किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें। सोच-समझकर कदम उठाएं, तभी सफलता मिलेगी। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा लेकिन दूसरों पर निर्भर रहना नुकसानदेह हो सकता है। माताजी की पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। संतान के करियर या नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी कानूनी मामले में पिताजी से सलाह लेना लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि

आज पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक उधारी से बचें। सेहत को लेकर किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह जरूरी हो सकती है। किसी सहयोगी की बात दिल पर न लें। व्यवसाय में किसी तकनीकी समस्या के कारण हल्की परेशानी संभव है। संयम और समझदारी से काम लें।

कर्क राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। मन में दया और सहयोग की भावना बनी रहेगी। किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ेगा, लेकिन मन में संतोष रहेगा। अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।

सिंह राशि

आज व्यवसाय में बदलाव की योजना बन सकती है। कोई पुराना कानूनी मामला आपके पक्ष में रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ संभव है। सरकारी मामलों को लेकर हल्का तनाव रह सकता है। संतान की सफलता से मन खुश रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह या प्रेम प्रस्ताव की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन की खबर मिल सकती है।

कन्या राशि

आज का दिन नई उपलब्धि लेकर आएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मेहनत का परिणाम मिलेगा। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए शुभ समाचार संभव है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। साथी के साथ हल्की अनबन हो सकती है, धैर्य से स्थिति संभालें।

तुला राशि

आज आवश्यक कार्यों की पूर्ति होगी। भाई-बहनों की बातों पर ध्यान दें, वे आपकी मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मन में राहत मिलेगी। उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

आज सोच-समझकर कदम उठाना होगा। किसी के कहने में आकर गलत निर्णय न लें। परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। विवाह संबंधी बाधाएं दूर होंगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से सम्मान मिलेगा। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें।

धनु राशि

आज उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। किसी पुराने लेनदेन को लेकर थोड़ी परेशानी संभव है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका काम पूरा होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें और निर्णय सोच-समझकर लें।

मकर राशि

आज पार्टनरशिप में नया काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सावधानी रखें। दिन मनोरंजन और आनंद से भरा रहेगा। कोई सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। धन का दिखावे में प्रयोग न करें, समझदारी से निवेश करें। मेहनत से पीछे न हटें, सफलता जरूर मिलेगी।

कुंभ राशि

आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कामकाज में उत्साह रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, वरना गलतफहमी हो सकती है। कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा। कारोबार में किसी मशीनरी की खराबी से परेशानी हो सकती है। धैर्य बनाए रखें।

मीन राशि

आज का दिन थोड़ी कठिनाइयों से भरा रहेगा। आलस्य और लापरवाही आपके काम बिगाड़ सकते हैं। मनमौजी स्वभाव से दूरी बनाएं। दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करें। जीवनशैली में सुधार की आवश्यकता है। जो विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

PM Malaysia Visit Day 2: गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान… भारत–मलेशिया दोस्ती की नई उड़ान

PM Malaysia Visit Day 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का

Swadesh Agenda: अखंड भारत का नक्शा: चीन–पाक को बड़ा झटका

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda में आज बात करेंगे उस अखंड भारत

Border 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, 300 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

Border 2 Collection: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने

IND vs USA T20 WC 2026: भारत ने USA को 29 रन से हराया, सूर्या चमके, गेंदबाज छाए

IND vs USA T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय

JH News 08-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 08-02-2026: 1. पिता पर दो माह के मासूम की हत्या

CG News 08-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 08-02-2026: 1. रायपुर में अमित शाह की नक्सलवाद बैठक केंद्रीय

MP News 08-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 08-02-2026: 1. कटनी, शहडोल-उमरिया सबसे ठंडे तापमान 3.5 डिग्री तक

Horoscope 08-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 08-02-2026: मेष राशि आज प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक