आज का राशिफल: 6 नवंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल: 6 नवंबर 2025

१. मेष राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए धन और सम्मान में वृद्धि का रहेगा। संतान की संगति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, वे अपने मन की बात कह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है, परन्तु आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे। किसी पुराने विवाद का समाधान मिलेगा।

२. वृष राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। मन में किसी के प्रति द्वेष की भावना न रखें। आपके सकारात्मक रवैये से नए मित्र बन सकते हैं। परिवार में आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है। अनावश्यक सलाह देने से बचें।

३. मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, विशेषकर आंखों से संबंधित समस्या। खर्चों में वृद्धि से मन परेशान रहेगा। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। संतान की पढ़ाई के लिए धन का प्रबंध करना पड़ सकता है। कोई पुराना मित्र उपहार लेकर आ सकता है। किसी पुरानी गलती का खुलासा भी संभव है।

४. कर्क राशि : आज का राशिफल
आज आय में वृद्धि के संकेत हैं। पुराने कामों से लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी काम में लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति पर ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

५. सिंह राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। कानूनी मामलों से राहत मिलेगी। पिता से किसी विषय पर मतभेद हो सकता है, परन्तु संवाद से स्थिति सुधरेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

६. कन्या राशि : आज का राशिफल
आज भाग्य का साथ मिलेगा। पदोन्नति या सफलता का समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप सहजता से निभाएंगे। किसी सहयोगी की बात मन को खटक सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

७. तुला राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। किसी पुरानी गलती का खुलासा हो सकता है। आस-पास के लोगों की नीयत पर ध्यान दें। जीवनसाथी से छोटी बातों पर विवाद संभव है, किन्तु प्रेम से स्थिति संभल जाएगी।

८. वृश्चिक राशि : आज का राशिफल
आज नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। किसी मनोकामना की पूर्ति से प्रसन्नता मिलेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। मित्रों में कोई व्यक्ति विरोधी की भूमिका निभा सकता है, सावधानी बरतें।

९. धनु राशि : आज का राशिफल
आज का दिन धन के दृष्टिकोण से कमजोर रहेगा। धन कहीं अटक सकता है। लाभ के लोभ में निर्णय लेने से बचें। खर्च अधिक रहेंगे। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी जरूरतमंद की सहायता करने से आत्मिक संतोष मिलेगा।

१०. मकर राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नए कार्यों से पहचान बनेगी। राजनीति के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। शीघ्रता में निर्णय न लें। व्यापार में लाभ होगा। संतान आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

११. कुंभ राशि : आज का राशिफल
आज नया मकान या दुकान खरीदने का योग बन रहा है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। व्यापार में एकाग्रता बढ़ेगी। बोलने से पहले सोचें, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की संभावना है। न्यायालय से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।

१२. मीन राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है। परिवार में पुरानी समस्याएं फिर सिर उठा सकती हैं। न्यायालय से संबंधित चिंता बनी रह सकती है। किसी पुराने परिचित से लाभदायक सलाह मिलेगी।

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई