,

आज का राशिफल: 30 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
आज का राशिफल: 30 अक्टूबर 2025

आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और उपलब्धियां लेकर आने वाला है। कुछ लोगों को करियर में तरक्की के संकेत मिलेंगे, तो कुछ के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। वहीं, कुछ राशियों को सेहत और खर्च पर ध्यान देने की ज़रूरत होगी। पढ़िए मेष से मीन तक का आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2025) जो बताएगा आपका दिन कैसा बीतेगा।

मेष राशि

आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। संतान की पढ़ाई-लिखाई में आई परेशानियां बातचीत से दूर हो सकती हैं। सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात रखें। बॉस से संबंध बेहतर रहेंगे, पर अपनी इगो के कारण रिश्ते खराब न करें।ृ

वृष राशि

आज का दिन सुखद रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाएं बन सकती हैं। गलत तरीके से धन कमाने से बचें और अपने कार्यों में समझदारी दिखाएं। किसी अजनबी पर भरोसा करके धन उधार न दें। ससुराल पक्ष से मनमुटाव संभव है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।

मिथुन राशि

पैसों से जुड़े कामों में सतर्कता बरतें। किसी से उधार लेने या देने से पहले सोच-विचार करें। घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुरानी गलती से सबक लें और बिजनेस में पार्टनरशिप सोच-समझकर करें।

कर्क राशि

दिन शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। परिवार में विवाह संबंधी रुकावट किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आस-पास के लोगों को पहचानें, क्योंकि कुछ मित्र के रूप में शत्रु हो सकते हैं। आवश्यकताओं पर खर्च बढ़ेगा।

सिंह राशि

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई बड़ी डील अंतिम समय में अटक सकती है, जिससे चिंता बढ़ेगी। अधूरा काम पूरा होने से राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। प्रतियोगिता का भाव मन में रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें।

कन्या राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है। कामों में सूझबूझ जरूरी है। पड़ोस में विवाद की स्थिति में चुप रहना बेहतर रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। किसी बचत योजना में निवेश संभव है।

तुला राशि

लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। पेट से जुड़ी समस्याओं में जल्दबाजी न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी आ सकती है। पुराना लेनदेन निपटेगा। जीवनसाथी को सरप्राइज देने का मौका मिलेगा। आय में वृद्धि से खुशी होगी और परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों पर ध्यान दें। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए योजना बनाकर चलें। शौक और मौज-मस्ती में धन खर्च होगा। घर की मरम्मत का काम शुरू कर सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। बॉस की ओर से प्रमोशन या कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

धनु राशि

किसी काम में जल्दबाजी से बचें। पिता की सलाह उपयोगी होगी। संतान की इच्छा पूरी करने के लिए नया वाहन खरीद सकते हैं। बॉस की बातों को अनदेखा न करें। मनचाही इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन संभव है। अनचाही सलाह देने से बचें।

मकर राशि

महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन शुभ रहेगा। बुद्धि और विवेक से नए कार्यों की शुरुआत करेंगे। जरूरतों की पूर्ति पर ध्यान दें। स्वभाव में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि

निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और हर कार्य में सफलता मिलेगी। जरूरतमंद की मदद करें। पारिवारिक विवाद सुलझाने में सफल रहेंगे। संपत्ति से जुड़ा लाभ संभव है। संतान से किए वादे पूरे करें, नहीं तो नाराजगी हो सकती है। व्यवसाय में हल्के उतार-चढ़ाव रहेंगे।

मीन राशि

सेहत का ध्यान रखें। छोटी समस्या को नजरअंदाज न करें। कोई व्यक्ति बहकाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। अजनबी के साथ बिजनेस डील करने से बचें। प्रॉपर्टी विवाद का फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। किसी से वादा सोच-समझकर करें।

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर