,

आज का राशिफल : 2 नवम्बर 2025

आज का राशिफल : 2 नवम्बर 2025

मेष राशि : प्रॉपर्टी में लाभ के योग

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए प्रॉपर्टी के मामलों में शुभ रहने वाला है। लंबे समय से चला आ रहा कोई कानूनी विवाद अब आपके पक्ष में सुलझ सकता है। परिवार में एकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बात सोच-समझकर कहें, क्योंकि आपकी कोई बात बॉस को बुरी लग सकती है। धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष राशि : काम में मिलेगी पहचान

आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कार्यों से लोगों का दिल जीतेंगे और नई पहचान बनाएंगे। किसी गलती के कारण आपको डांट मिल सकती है, इसलिए दूसरों को जवाब देने से बचें। संतान से जुड़ी कोई समस्या अब दूर होगी। अपने कामों को दूसरों पर न छोड़ें और पूरी जिम्मेदारी से पूरा करें।

मिथुन राशि : निवेश में सावधानी रखें

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें। किसी नए काम में निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूरी है। पिताजी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो नई जगह प्रयास करें। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

कर्क राशि : भाग्य का मिलेगा साथ

कर्क राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। किसी भी काम में आपको सहयोग मिलेगा। हालांकि भाई-बहनों से संपत्ति को लेकर मतभेद संभव हैं। धैर्य और विवेक से काम लें।

सिंह राशि : आर्थिक मामलों में सतर्क रहें

सिंह राशि के जातकों को आज धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। किसी को उधार देने से पहले जांच-पड़ताल अवश्य करें। संतान की पढ़ाई को लेकर खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी।

कन्या राशि : खुशियों की बरसात

कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ है। किसी कानूनी मामले में सफलता मिलेगी और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होगा। पिताजी की सेहत को लेकर सतर्क रहें। उन्नति के मार्ग खुलेंगे और मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

तुला राशि : करियर में प्रगति के योग

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। किसी पुराने कार्य से राहत मिलेगी। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।

वृश्चिक राशि : खर्चों पर नियंत्रण जरूरी

वृश्चिक राशि के जातक आज बढ़ते खर्चों से परेशान रह सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को संभालने की कोशिश करें।

धनु राशि : मान-सम्मान में वृद्धि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को प्रतिष्ठा मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में संयमित व्यवहार रखें और जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें।

मकर राशि : लापरवाही से बचें

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। पुरानी गलती उजागर हो सकती है। काम में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। खानपान में सुधार करें और आलस्य से बचें। अपने वादों को पूरा करने का प्रयास करें।

कुंभ राशि : रिश्तों में मिठास बढ़ेगी

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में सुखद समय व्यतीत होगा। अपने कामों पर ध्यान दें और दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।

मीन राशि : प्रमोशन की संभावना

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें। संतान की संगति पर नजर रखें, क्योंकि वह गलत दिशा में जा सकती है। घर की साज-सज्जा के लिए नई चीजें खरीद सकते हैं।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…