पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, बेमेतरा के लूक गांव में सनसनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A youth was murdered due to old enmity, sensation in Bemetara's Look village

संवाददाता – संजू जैन

बेमेतरा ज़िले के परपोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लूक में एक बार फिर आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। शनिवार देर रात गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धीरज वर्मा पिता भगत वर्मा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही धीरज जेल से छूटकर आया था। गांव के ही एक युवक से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते यह वारदात हुई। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही परपोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या तेज धारदार हथियार से की गई है, लेकिन पूरे मामले की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

गांव लूक में हुई इस हत्या के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने कहा – जल्द होगा आरोपी गिरफ्तार

परपोड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि, “घटना के पीछे पुरानी आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। आरोपी की पहचान हो चुकी है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।”

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव

Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में